Jalandhar Weather Forecastः जालंधर में आज बारिश की संभावना, सात डिग्री सेल्सियस रहेगा न्यूनतम तापमान
जालंधर में बुधवार को लोहड़ी के मौके पर फिर ठंड बढऩे और दोपहर के बाद बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा।
जालंधर, जेएनएन। जालंधर में बीते दिन से चल रही ठंडी हवाओं कारण सर्दी बढ़ गई थी। मंगलवार को धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। बुधवार को लोहड़ी के मौके पर फिर ठंड बढऩे और दोपहर के बाद बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम साफ रहने के साथ-साथ निकली धूप ने लोगों को दोपहर के समय कुछ राहत जरूर दी लेकिन शाम ढलते ही एक बार फिर मौसम ठिठुरन भरा हो गया। विभाग के अनुसार बुधवार को बाद दोपहर बारिश होने की संभावना है और रात को बेहद ठंड रहने का अनुमान है। वहीं मौसम विभाग के वैज्ञानियों अनुसार आगामी तीन दिन मौसम साफ रहने की भविष्यवाणी की गई है।