Move to Jagran APP

Jalandhar Today 15th August 2021: जालंधर में आज मनाया जाएगा आजादी का जश्न, जानें और क्या हाेगा खास

स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर में आज विभिन्न संस्थाओं की तरफ से आजादी का जश्न मनाया जाएगा। इस क्रम में जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में सुबह 9 बजे से होगा।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sun, 15 Aug 2021 08:48 AM (IST)Updated: Sun, 15 Aug 2021 08:48 AM (IST)
Jalandhar Today 15th August 2021: जालंधर में आज मनाया जाएगा आजादी का जश्न, जानें और क्या हाेगा खास
स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर में आज विभिन्न संस्थाओं की तरफ से आजादी का जश्न मनाया जाएगा।

जासं, जालंधर। Jalandhar Today 15th August 2021: जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शनिवार, 15 अगस्त को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

loksabha election banner

आजादी का जश्न मनाया जाएगा

स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर में आज विभिन्न संस्थाओं की तरफ से आजादी का जश्न मनाया जाएगा। इस क्रम में जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में सुबह 9 बजे से होगा। जिसमें कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सोनी ध्वजारोहण करेंगे। कोविड-19 के चलते इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा। लिहाजा सादगी के साथ समारोह संपन्न होगा।

इसी तरह हिंद क्रांति दल की तरफ से गोपाल नगर स्थित जिला कार्यालय में सुबह 10 बजे से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा। छोटा बाजार शेखां शॉपकीपर एसोसिएशन की तरफ से स्वतंत्रता दिवस समारोह सुबह 10 बजे होगा। लायंस क्लब जालंधर की तरफ तरफ से स्वतंत्रता दिवस समारोह सुबह 10 बजे होगा। रोटरी क्लब जालंधर ग्रेटर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस समारोह सुबह 10 बजे होगा। अपाहिज आश्रम में स्वतंत्रता दिवस समारोह सुबह 11 बजे से होगा।

- आर्य सम्मेलन

आर्य समाज मंदिर भगत सिंह कॉलोनी में आर्य सम्मेलन सुबह 9 बजे से होगा। जिसकी शुरुआत हवन यज्ञ के साथ होगी।

 - भजन संध्या

सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में भजन संध्या का आयोजन शाम 5 बजे से होगा। इस आयाेजन काे लेकर भक्ताें में खासा उत्साह है। लंबे समय से इसकी तैयारियां की जा रही हैं।

- वैक्सीन कैंप

श्री गुरु रविदास धाम बूटा पिंड में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। शहर में काेराेना के मामले कम हाेने के बाद वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज हाे गई है।

यह भी पढ़ें-Independence Day 2021: लुधियाना में जश्न-ए-आजादी की धूम, कैबिनेट मंत्री आशु ने फहराया तिरंगा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.