Move to Jagran APP

घरों में दीपमाला कर मनाएं भगवान वाल्मीकि जयंती : गेजा राम

पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग पंजाब के चेयरमैन गेजा राम वाल्मीकि ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते इस बार घरों में दीपमाला कर भगवान वाल्मीकि जयंती मनाएं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 02:43 AM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 05:09 AM (IST)
घरों में दीपमाला कर मनाएं भगवान वाल्मीकि जयंती : गेजा राम
घरों में दीपमाला कर मनाएं भगवान वाल्मीकि जयंती : गेजा राम

जागरण संवाददाता, जालंधर : पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग पंजाब के चेयरमैन गेजा राम वाल्मीकि ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते इस बार घरों में दीपमाला कर भगवान वाल्मीकि जयंती मनाएं। न्यू गुजराल नगर पहुंचे गेजा राम वाल्मीकि ने कहा कि समाज की भलाई करना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है जिसका निर्वाह करने के लिए सभी को आगे आना होगा। राजिंद्र सभ्रवाल व सोमा गिल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जयंती पर घर व भगवान वाल्मीकि मंदिरों को रोशन करने का फैसला लिया गया है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि सभी को इस पावन पर्व पर दीपमाला करनी चाहिए। इसके अलावा जरूरतमंदों की मदद करके इस पवित्र दिन को सार्थक बनाया जा सकता है। विभिन्न संस्थाओं ने गेजा राम वाल्मीकि को सम्मानित किया। इस मौके पर विनोद जोशी, नवल किशोर, अमित सभ्रवाल, सोनू गिल, अनिल मिटू, ईशू सभ्रवाल, नीशू सभ्रवाल, पारुल सभ्रवाल, विजय सभ्रवाल, विपिन सभ्रवाल, जतिदंर निक्का, रवि पाल भगानियां, अजय पाल भगानियां मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.