CBSE 10th Result : जालंधर में बेटियों ने दिखाया दम, आठ स्टूडेंट ने पाई टाप थ्री पोजिशन; इनमें सात लड़कियां
नतीजों को देख विद्यार्थी अभिभावक और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। किसी ने भी नतीजों पर असंतुष्टि जाहिर नहीं की। इनोसेंट हाट्र्स की महक ने 99.6 फीसद अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है। पुलिस डीएवी स्कूल की मानसी व सान्या ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान पाया।
जालंधर [अंकित शर्मा]। सीबीएसई दसवीं के नतीजों में इस बार बेटियों ने दमखम दिखाया है। टाप थ्री पोजिशन पाने वाले आठ बच्चों में सात लड़कियां ही हैं। जिले से कुल 8200 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। कोई भी फेल नहीं हुआ। कोरोना के कारण पेपर तो नहीं हुए लेकिन विद्यार्थियों को छप्पड़ फाड़कर नंबर दिए गए। अधिकतर विद्यार्थियों के मार्क्स 90 फीसद से अधिक रहे। सोशल साइंस, हिंदी अथवा पंजाबी में भी सौ में से सौ मार्क्स दिए गए। नतीजों को देख विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। किसी ने भी नतीजों पर असंतुष्टि जाहिर नहीं की।
इनोसेंट हार्टस की महक गुप्ता ने 99.6 फीसद अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है। पुलिस डीएवी स्कूल की मानसी अग्रवाल व सान्या अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान की तोड़ में छह विद्यार्थी रहे। इनमें पुलिस डीएवी स्कूल की जपजी कौर, आर्मी पब्लिक स्कूल के शौर्य सिंह, संस्कृति केएमवी स्कूल अखिल मित्तल, इनोसेंट हाट्र्स स्कूल की आशिना शर्मा व एपीजे की आरुषी मित्तल और अनन्या चोपड़ा शामिल हैं। उधर, रिजल्ट की खुशी में पुलिस डीएवी स्कूल में जश्न मनाया।
नतीजे बढ़ाने के लिए स्कूल करते रहे गड़बड़
बोर्ड की तरफ से नतीजे जारी कर दिए गए, जिसमें फामरूला भी बताया गया था कि चार मुख्य विषयों के अंक और पांचवें विषय के तौर पर एक लैंग्वेज शामिल की जाएगी लेकिन कई स्कूल अपनी पर्सेंटेज को बढ़ाकर दिखाने के चक्कर में फामरूले को ही उल्टा बनाकर अपनी सर्वाधिक पर्सेंटेज दिखाकर टापर बताते रहे। इसे लेकर विद्यार्थियों में भी बेहत कन्फ्यूजन रही। स्कूल मुखी किन्हीं तीन मुख्य विषय को लेकर एक लैंग्वेज विषय के साथ एडीशनल विषय कंप्यूटर के अंकों को जोड़ते रहे।
नतीजे तैयार करने का यह रहा फार्मूला
बोर्ड की तरफ से विद्यार्थियों के इंटरनल परीक्षाओं, टेस्ट और प्री बोर्ड के आधार पर लिए गए अंकों के हिसाब से ही नतीजा तैयार किया गया है। इनमें बोर्ड ने मुख्य चार विषयों के साथ-साथ दो लैंग्वेज विषय से किन्हीं एक में सर्वाधिक अंक को जोड़कर पर्सेंटेज जारी की गई है। जैसे इंग्लिश, साइंस, एसएसटी, गणित विषय के नंबर तो अनिवार्य है। इसके अलावा लैंग्वेज हंिदूी व पंजाबी से किन्ही एक में सर्वाधिक अंक को जोड़ा जाना है। कुल पांच में से नंबर जारी किए गए हैं।