Move to Jagran APP

Punjab BSP अध्यक्ष जसवीर सिंह घड़ी बोले- रंधावा की जाति के आधार पर मुख्यमंत्री की मांग अशोभनीय

पंजाब के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की तरफ से रखी गई उस मांग का कड़ा विरोध जताया है जिसमें रंधावा ने कहा था कि प्रदेश का मुख्यमंत्री हिंदू चेहरा (सुनील जाखड़) के बजाए जट्ट सिख होना चाहिए।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 10:58 AM (IST)Updated: Sun, 19 Sep 2021 11:01 AM (IST)
Punjab BSP अध्यक्ष जसवीर सिंह घड़ी बोले- रंधावा की जाति के आधार पर मुख्यमंत्री की मांग अशोभनीय
बसपा पंजाब के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी की फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, जालंधर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पंजाब के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री का चयन धर्म अथवा जाति आधारित नहीं होना चाहिए। उन्होंने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की तरफ से रखी गई उस मांग का कड़ा विरोध जताया है, जिसमें रंधावा ने कहा था कि प्रदेश का मुख्यमंत्री हिंदू चेहरा (सुनील जाखड़) के बजाए जट्ट सिख होना चाहिए। जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि सुखजिंदर सिंह रंधावा की सोच श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं के विपरीत है। उन्होंने कहा कि खुद गुरसिख होने के बावजूद सुखजिंदर सिंह रंधावा की तरफ से श्री गुरु नानक देव जी की मानस की जाति सबे एक पहचानबो का पालन न करना बेहद अशोभनीय है।

loksabha election banner

जसवीर सिंह गढी ने कहा कि जब पाकिस्तान स्थित डेरा करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोला जा रहा था तो उस समय सुखजिंदर सिंह रंधावा सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उन्हें उस समय अपनी मन की सोच को मीडिया में रखना चाहिए था। बसपा अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने दोहराया कि बसपा के बढ़ते प्रभाव के चलते ही कांग्रेस को प्रदेश में अपना मुख्यमंत्री बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि मात्र मुख्यमंत्री बदल देने से कांग्रेस की कारगुजारी में कोई बदलाव नहीं आ जाएगा। बसपा कार्यकर्ता चुनाव का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें कांग्रेस पार्टी को कड़ी शिकस्त दी जाएगी।

बता दें कि शनिवार को कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया। इसी के बाद से नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इसमें पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ का नाम सबसे आगे है। वहीं, वर्तमान पजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी के नाम भी लिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Punjab New CM Name: पंजाब के सीएम के लिए अंबिका साेनी का इंकार, जाखड़ के साथ अब नवजोत सिद्धू का नाम भी चर्चा में; आज होगा एलान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.