जालंधर में BSP नेताओं ने कहा, पंजाब बजट-2021 में दलितों और पिछड़े वर्ग के साथ किया गया धोखा
बसपा पंजाब के प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि आजादी के बीते 73 वर्षों में बाबा साहब अंबेडकर की कांग्रेस को याद नहीं आई लेकिन अब म्यूजियम बनाने का ऐलान कर बहुजन समाज को धोखा दिया जा रहा है।
जालंधर, जेएनएन। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पंजाब के प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा है कि सोमवार को पंजाब सरकार की तरफ से पेश किया गया बजट दलितों एवं पिछड़े वर्ग के साथ धोखा है, जो बीते 73 वर्षों से किया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र नकोदर व विधानसभा क्षेत्र फिल्लौर के नेताओं की विशेष बैठक को संबोधित करते हुए जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि बसपा के बढ़ते हुए प्रभाव को देखते हुए कांग्रेस ने आम वोटरों के लिए सहूलियत देने के झूठे ऐलान किए हैं। उन्होंने कहा कि 4 वर्ष से सोई हुई सरकार अब जाग गई है।
उन्होंने कहा कि आजादी के बीते 73 वर्षों में बाबा साहब अंबेडकर की कांग्रेस को याद नहीं आई, लेकिन अब म्यूजियम बनाने का ऐलान कर बहुजन समाज को धोखा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शगुन स्कीम के बकाए की फाइलें बीते तीन 3 साल से सरकारी दफ्तरों में धूल फांक रही हैं। बुढ़ापा पेंशन का वादा 2500 करने का था, लेकिन 1500 रुपए किया गया। खुरालगढ़ साहब मेमोरियल के लिए वर्ष 2016 से कोई फंड जारी नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें - Money Laundering Case : विधायक सुखपाल खैहरा के आवासों पर ईडी की रेड, चंडीगढ़ व कपूरथला में चला सर्च अभियान
पंजाब सरकार का बजट झूठ का पुलिंदा
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का बजट झूठ का पुलिंदा है। झूठी सरकार को चलता करने के लिए बसपा 15 मार्च को 117 विधानसभा क्षेत्र में पंजाब बचाओ हाथी यात्राएं निकालकर कांग्रेस की नीतियों एवं लोक विरोधी फैसलों को बेनकाब करेगी। इस मौके पर गुरमेल चुंबर, तीरथ राजपुरा, जगदीश शेरपुरी, लालचंद औजला, सुखविंदर बिट्टू, देवराज सुमन, जगदीश कलेर, जितेंद्र हैप्पी, रामस्वरूप, गिरधारी लाल पासला, बुद्ध प्रकाश, रामस्वरूप, अशोक रत्तु, पम्मी रुड़का आदि उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें - यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी को पंजाब पुलिस ने बनाया हत्यारोपित, जानें क्या है 6 साल पुराना मामला