Move to Jagran APP

बिहार में भाई का कत्ल कर फरार हुआ आरोपित कपूरथला से गिरफ्तार Jalandhar News

कपूरथला पुलिस की सूचना पर बिहार की पूरनिया पुलिस गिरफ्तार आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर गिरफ्तार करने के लिए बुधवार सुबह तक कपूरथला पहुंच रही है।

By Vikas KumarEdited By: Published: Tue, 04 Feb 2020 06:58 PM (IST)Updated: Tue, 04 Feb 2020 06:58 PM (IST)
बिहार में भाई का कत्ल कर फरार हुआ आरोपित कपूरथला से गिरफ्तार  Jalandhar News
बिहार में भाई का कत्ल कर फरार हुआ आरोपित कपूरथला से गिरफ्तार Jalandhar News

कपूरथला, जेएनएन। बिहार में अपने सगे भाई का कत्ल कर फरार हुए हत्या आरोपी को चौंकी साइंस सिटी की पुलिस ने एक गुप्ता सूचना के आधार पर गांव खोजेवाल से गिरफ्तार कर लिया है। कपूरथला पुलिस की सूचना पर बिहार की पूरनिया पुलिस गिरफ्तार आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर गिरफ्तार करने के लिए बुधवार सुबह तक कपूरथला पहुंच रही है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार एसएसपी कपूरथला सतिन्द्र सिंह के आदेशों पर जिला भर में चल रही नाकाबंदी मुहिम के तहत चौंकी साइंस सिटी के इंचार्ज लखबीर सिंह गोसल ने पुलिस टीम के साथ जालंधर मार्ग पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक मुखबिर खास ने लखबीर सिंह गोसल को बताया कि बिहार के पूरनिया जिले के जलाला थाना क्षेत्र में 16 दिसंबर 2019 को अपने सगे भाई शनिचर कुमार की हत्या कर फरार हुआ आरोपी मनिचर ऋषिदेव पुत्र मोती ऋषिदेव इस समय गांव खोजेवाल में स्थित आलू के खेतों में काम कर रहा है। उक्त आरोपी को बिहार की पूरनिया पुलिस ढूंढ रही है। जिस पर चौंकी इंचार्ज लखबीर सिंह गोसल ने पुलिस टीम के साथ छापामारी कर आरोपी मनिचर ऋषिदेव को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह अपने भाई शनिचर का कत्ल करने के बाद रेलगाड़ी के जरिए पंजाब आ गया था। जिसके बाद वह कपूरथला क्षेत्र में आकर मजदूरी करने लगा था। गिरफ्तार आरोपी के संबंध में बिहार पुलिस को सूचना दे दी गई है। आरोपी से पूछताछ जारी है। पूछताछ के दौरान कई सनसनीखेज खुलासे होने की संभावना है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.