शुरू हुआ ब्राइडल मास्क का ट्रेंड
कोरोना महामारी के समय में लोग प्रशासनिक नियमों को मानकर अभी भी शादी की रस्में पूरी कर रहे हैं।
प्रियंका सिंह, जालंधर : कोरोना महामारी के समय में वैसे तो काफी लोगों ने शादियां टाल दी हैं, लेकिन कई लोग प्रशासनिक नियमों को मानकर अभी भी शादी की रस्में पूरी कर रहे हैं। सीमित मेहमानों व तमाम पाबंदियों के बीच हो रही शादियों में दुल्हन को संवारने के लिए ब्यूटी पार्लरों की ओर से अब ब्राइडल मास्क भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
ब्राइडल मास्क की खासियत है कि ज्वेलरी व ड्रेस के डिजाइन से मैचिंग होने के कारण ये दुल्हन की सुंदरता को और बढ़ा देता है। साथ ही प्रशासन द्वारा रखी मास्क लगाने की शर्त भी पूरी हो जाती है। आजकल मार्केट में ऐसे डिजाइनर मास्क की मांग भी बढ़ी है। दुल्हनें अपने लहंगे, चुनरी, सलवार या चोली से मैच करता मास्क पहन रही हैं। स्टोन, रेशम के धागे और शादी से संबंधित प्रिट द्वारा तैयार किए मास्क दुल्हन की सुंदरता भी बढ़ा रहे हैं।
इन दिनों मार्केट में इन मास्क का है ट्रेंड
गोल्डन वर्क मास्क : स्किन कलर दुल्हन के लहंगा-चोली, गहने व मेकअप से जुड़ा होता है। मास्क पर गोल्ड गोल्डन वर्क तभी किया जाता है, जब दुल्हन के शादी के जोड़े या दूल्हे की शेरवानी में गोल्डन वर्क हो।
हैंड वर्क मास्क : कुछ मास्क तो मशीन से तैयार किए जाते हैं, लेकिन कुछ दुल्हनें हैंड वर्क वाले मास्क को तवज्जो देती हैं। कारण, हैंड वर्क को लोग अधिक पसंद करते हैं और इसमें काम की सफाई को सराहा जाता है। उदाहरण के तौर पर हरा लहंगा है तो इसके लिए हरे मास्क पर गोल्डन वर्क होता है।
प्रिटेड मास्क : दुल्हनें प्रिटेड मास्क को भी काफी तवज्जो दे रही हैं। ब्राइडल एंड ग्रूम मैचिंग प्रिंटेड मास्क आजकर खूब ट्रेंड में हैं। वे कपड़े के प्रिंट के मुताबिक ही मास्क प्रिंट करवा रहे हैं। ये मास्क दूल्हा और दुल्हन की ड्रेस की शोभा बढ़ा रहे हैं।