Move to Jagran APP

जालंधर के देश भगत यादगार हाल में पुस्तक प्रदर्शनी शुरू, 50 से अधिक लगे स्टाल

जालंधर में देश भगत यादगार हॉल में पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई है। पुस्तक प्रदर्शनी शुरू होते ही पुस्तक प्रेमियों की लाइन लगना भी शुरू हो गई है। वह प्रदर्शनी में लगे हर स्टॉल पर जाकर अपने मनपसंद लेखक के किताबें देख रहे हैं और खरीद रहे हैं।

By Vinay KumarEdited By: Published: Sat, 30 Oct 2021 01:36 PM (IST)Updated: Sat, 30 Oct 2021 01:36 PM (IST)
जालंधर के देश भगत यादगार हाल में पुस्तक प्रदर्शनी शुरू, 50 से अधिक लगे स्टाल
जालंधर के देश भगत यादगार हाल में पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई है।

संवाद सहयोगी, जालंधर। जालंधर में शनिवार को देश भगत यादगार हॉल में सुबह 11 बजे से पुस्तक प्रदर्शनी की शुरुआत हो गई है। विभिन्न शहरों एवं राज्यों से लगभग 50 से अधिक पुस्तक प्रकाशन वालों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। दरअसल, देश भगत यादगार हॉल में 30वां मेला गदरी बाबिआं दा 31 अक्टूबर से शुरू होने वाला है जो कि 1 नवंबर तक चलेगा। मेले में हर साल आकर्षण का केंद्र पुस्तक मेला होता है। इसमें लाखों की संख्या में किताबें रखी जाती हैं। लिटरेचर और अन्य वर्गों के पुस्तक प्रेमी दूर-दूर से यहां पर खासकर पुस्तकों की खरीदारी करने के लिए आते हैं। जिसका असर अभी से देखने को मिल रहा है।

loksabha election banner

पुस्तक प्रदर्शनी शुरू होते ही पुस्तक प्रेमियों की लाइन लगना भी शुरू हो गई है। वह प्रदर्शनी में लगे हर स्टॉल पर जाकर अपने मनपसंद लेखक के किताबें देख रहे हैं और खरीद रहे हैं। आपको बता दें कि इसमें प्रसिद्ध लेखक और कवि मुंशी प्रेमचंद, रविंद्र नाथ टैगोर, अमृता प्रीतम, साहिर लुधियानवी, शिव कुमार बटालवी, अरुंधति रॉय, खुशवंत सिंह, महात्मा गांधी, राजा राय, सरोजिनी नायडू, चाणक्य, चार्ली चैपलिन, एपीजे अब्दुल कलाम, कबीर दास, शायद मुमताज अली, आर के नारायण के साथ अन्य कई लेखकों की पुस्तकें शामिल की जाएंगी। पुस्तक प्रेमी दूर-दूर से यहां पर पुस्तकें खरीदने के लिए हर साल आते हैं। डेढ़ लाख से भी अधिक पुस्तकों की बिक्री की उम्मीद है।

प्रकाशोत्सव को लेकर 17 को निकलेगा नगर कीर्तन

जालंधर में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को लेकर शहर में नगर कीर्तन का आयोजन 17 नवंबर को होगा। इसकी तैयारियों को लेकर ऐतिहासिक अस्थान गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन में जिले के समूह गुरुद्वारा प्रबंधकों व सिख संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इस दौरान प्रबंधक कमेटी के महासचिव गुरमीत बिट्टू, निर्मल सिंह बेदी, जगदेव सिंह जंगी व इकबाल सिंह ढींडसा ने कहा कि नगर कीर्तन सुबह 11 बजे निकलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.