एनआईटी में खूनदान कैंप लगाया
डॉ. बीआर अंबेडकर एनआईटी में सिविल अस्पताल के सहयोग से खूनदान कैंप लगाया गया। कैंप की शुरुआत डायरेक्टर ललित कुमार अवस्थी ने की। करीब 100 से ज्यादा विद्यार्थियों व स्टाफ ने खूनदान किया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Feb 2018 06:46 PM (IST)Updated: Wed, 07 Feb 2018 06:46 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर : डॉ. बीआर अंबेडकर एनआईटी में सिविल अस्पताल के सहयोग से खूनदान कैंप लगाया गया। कैंप की शुरुआत डायरेक्टर ललित कुमार अवस्थी ने की। करीब 100 से ज्यादा विद्यार्थियों व स्टाफ ने खूनदान किया। डॉ. अवस्थी ने सभी को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। मौके पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. एएल सांगल, डीन एकेडमिक्स डॉ. बीएस कैंथ, रजिस्ट्रार डॉ. रोहित मेहरा, डॉ. हर्ष वर्मा, डॉ. जीएस धालीवाल, डॉ. गुरनाम ¨सह, डॉ. एके चौधरी, डॉ. सरबजीत ¨सह बल, लिव फोर ह्यूंमैनिटी संस्था के प्रधान सतीश सचदेवा मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें