जालंधर के कंपनी बाग चौक में भाजयुमो ने फूंका सांसद बिट्टू का पुतला, माहौल खराब करने का लगाया आरोप
जालंधर के कंपनी बाग चौक में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला फूंका है। भाजयुमो का आरोप है कि सांसद बिट्टू गलत बयानबाजी करके पंजाब के किसान आंदोलन को खराब कर रहे हैं।
जालंधर, जेएनएन। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू का कंपनी बाग चौक में पुतला फूंका है। भाजयुमो का आरोप है कि सांसद बिट्टू गलत बयानबाजी करके पंजाब के किसान आंदोलन को खराब कर रहे हैं। प्रदर्शन में पंजाब भाजपा के प्रधान राकेश राठौर समेत कई नेता शामिल हुए।
इनका आरोप है कि सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भड़काऊ बयान बाजी कर रहे हैं और इससे पंजाब का माहौल खराब हो सकता है। पूर्व विधायक केडी भंडारी, पूर्व जिला प्रधान रमन पब्बी व सनी शर्मा ने कहा कि इस समय पंजाब के माहौल की गंभीरता को देखने की जरूरत है।
कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू समेत कई नेता इस माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं जिसे भाजपा किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। भाजयुमो नेता तरुण ने कहा कि भाजयुमो पंजाब का माहौल शांत रखने के प्रति वचनबद्ध है और इसके लिए संघर्ष करती रहेगी।