Move to Jagran APP

भाजपा महिला मोर्चा ने मकसूदां मंडी में मास्क और साबुन बांटा

कोरोना के संक्रमण बढ़ने के बाद भाजपा महिला मोर्चा ने जनता के प्रति अपनी जिम्मेवारी संभाल ली है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Apr 2021 08:05 PM (IST)Updated: Wed, 28 Apr 2021 08:05 PM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा ने मकसूदां मंडी में मास्क और साबुन बांटा
भाजपा महिला मोर्चा ने मकसूदां मंडी में मास्क और साबुन बांटा

जागरण संवाददाता, जालंधर : कोरोना के संक्रमण बढ़ने के बाद भाजपा महिला मोर्चा ने जनता के प्रति अपनी जिम्मेवारी संभाल ली है। भाजपा महिला मोर्चा की टीम ने मकसूदां सब्जी मंडी में रिटेल सब्जी विक्रेताओं, ग्राहकों, महिलाओं-बच्चों को मास्क, सैनिटाइजर और साबुन वितरित किए। भाजपा टीम ने कोविड-19 वायरस से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया। अपील की कि बचाव के सभी उपाए किए जाएं। भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान मीनू शर्मा, जिला प्रभारी प्रवीण शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष कमलजीत गिल, पंजाब कार्यकारिणी सदस्य अनु शर्मा, महामंत्री पल्लवी वर्मा, सुखबीर चट्ठा, प्रवक्ता रजनी गुप्ता, किरण बाला भगत, गुरप्रीत पिकी, लखविदर कौर, पूनम ने कहा कि लोगों को इस वायरस से खुद ही बचाव करना होगा। भाजपा महिला मोर्चा अब तक 4 हजार से भी अधिक लोगों को मास्क, सैनिटाइजर बांट चुका है। यह अभियान भीड़-भाड़ वाले इलाकों में चलाया जा रहा है ताकि बचाव की जानकारी अधिक से अधिक लोगों को दी जा सके। रजनी गुप्ता को महिला मोर्चा का प्रवक्ता बनाया

loksabha election banner

भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी सदस्य रजनी गुप्ता को जिला इकाई का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। मकसूदां मंडी में लोगों का जागरूक करने के अभियान के दौरान ही जिला प्रधान मीनू शर्मा ने इसकी घोषणा की। रजनी गुप्ता ने जिला प्रधान का आभार जताया है। सीनियर भाजपा नेता राकेश गुप्ता की पत्नी रजनी गुप्ता ने कहा कि पार्टी के विश्वास को कायम रखते हुए लोगों की मदद के लिए और काम करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.