Move to Jagran APP

वास्तविकता से अवगत करवा बदलेंगे लोगों की मानसिकता : डा. स्वर्ण सिंह

भारतीय जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश कनवीनर तथा पूर्व डिविजनल कमिश्नर डा. स्वर्ण सिंह ने कहा कि पंजाब के लोगों को वास्तविकता से अवगत करवा कर उनकी मानसिकता में परिवर्तन लाया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Jun 2021 09:21 PM (IST)Updated: Sat, 26 Jun 2021 09:21 PM (IST)
वास्तविकता से अवगत करवा बदलेंगे लोगों की मानसिकता : डा. स्वर्ण सिंह
वास्तविकता से अवगत करवा बदलेंगे लोगों की मानसिकता : डा. स्वर्ण सिंह

जागरण संवाददाता, जालंधर

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश कनवीनर तथा पूर्व डिविजनल कमिश्नर डा. स्वर्ण सिंह ने कहा कि पंजाब के लोगों को वास्तविकता से अवगत करवा कर उनकी मानसिकता में परिवर्तन लाया जाएगा। बात भले ही कृषि सुधार कानून की हो या फिर तीन तलाक की। इसकी जमीनी हकीकत से लोगों को अवगत करवाने के लिए पंजाब भर में मुहिम का आगाज किया गया है। शनिवार को सर्किट हाउस पहुंचे डा. स्वर्ण सिंह का बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के आइटी सोशल मीडिया व राजनीतिक नीतियां के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सोनी, स्टेट प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रशेखर चौहान व अवतार सिंह ने स्वागत किया।

इस दौरान डा. स्वर्ण सिंह ने कहा कि कृषि सुधार कानून के बाद पहले गेहूं तथा फिर धान की निर्विघ्न खरीद की गई है। इसमें फसल की खरीद तथा मंडियों से लिफ्टिग से लेकर किसानों को सीधी अदायगी तक का काम बिना किसी रुकावट के पूरा किया गया है। यह पहला अवसर है जब बिना बिचौलिए के किसानों के बैंक खातों में सीधी अदायगी की गई है। इस कानून को तकनीकी रूप से जानने वाले किसान भाइयों ने भी अब इसे अपना समर्थन देना शुरू कर दिया है। जुदा बात है कि विपक्ष ने इस कानून को लेकर केवल गुमराह करने की भूमिका अदा की थी।

डा. स्वर्ण सिंह ने कहा कि बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की भूमिका लोगों को वास्तविकता से अवगत करवाकर जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों से रूबरू करवाना है। पंजाब के सभी जिलों में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का गठन कर दिया गया है। अब युवाओं को इसके साथ जोड़कर केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने उज्जवला योजना के तहत जहां ग्रामीण इलाकों में महिलाओं का जीवन स्तर ऊंचा करने का प्रयास किया गया है, वहीं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत राज्य भर में फ्री राशन मुहैया करवाकर गरीब तथा जरूरतमंद वर्ग की मूल जरूरत को पूरा किया गया है। आशीष सोनी ने कहा कि जिले में संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें ब्लाक, मंडल तथा वार्ड स्तर पर कमेटियां बनाकर उन्हें काम में जुट जाने को प्रेरित किया गया है। उन्होंने कहा कि मिशन 2022 को लेकर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ पूरी तरह से तैयार है। इस दौरान उन्होंने भविष्य योजनाओं के बारे में भी बताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.