लोकतंत्र में हिसा के लिए कोई जगह नहीं : अमरी
भाजपा जिला जालंधर देहाती ने पश्चिम बंगाल हिसा के खिलाफ गोराया में रोष प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, जालंधर : भाजपा जिला जालंधर देहाती ने पश्चिम बंगाल हिसा के खिलाफ गोराया में रोष प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद वहां हो रही लगातार हिसा के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए इसका आरोप तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर लगाया। भाजपा के जिला जालंधर देहाती के प्रधान अमरजीत सिंह अमरी ने कहा कि लोकतंत्र में हिसा के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने ममता बैनर्जी के गुंडों द्वारा भाजपा नेताओं पर किए जा रहे हमलों की भी आलोचना की। इस अवसर पर भाजपा के जिला जालंधर देहाती के प्रधान अमरजीत सिंह अमरी के अलावा प्रदेश वर्किंग कमेटी सदस्य राजीव पांजा, जिला उपप्रधान सुरिदर कालिया, मंडल प्रधान बलविदर शर्मा, पंकज भारद्वाज, गोपाल शर्मा, जीवन व अन्य पार्टी वर्कर मौजूद थे।