Move to Jagran APP

भाजपा के मंडल प्रधान मिन्हास साथियों समेत आप में शामिल

जिला भाजपा जालंधर देहाती नॉर्थ को एक और झटका लगा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 05:50 AM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 05:50 AM (IST)
भाजपा के मंडल प्रधान मिन्हास साथियों समेत आप में शामिल
भाजपा के मंडल प्रधान मिन्हास साथियों समेत आप में शामिल

जागरण संवाददाता, जालंधर

loksabha election banner

जिला भाजपा जालंधर देहाती नॉर्थ को एक और झटका लगा है। आदमपुर मंडल के प्रधान कुलदीप सिंह मिन्हास साथियों समेत भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। नेता विपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कुलदीप सिंह मिन्हास और उनके साथियों को पार्टी में शामिल किया। कुलदीप मिन्हास ने कहा कि वह पिछले काफी समय से भाजपा में घुटन महसूस कर रहे थे, क्योंकि इस समय जो नेतृत्व है वह गुटबंदी को बढ़ावा दे रहा है। इससे पहले देहाती इकाई के पूर्व सचिव विक्रम सिंह भी भाजपा से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं, जबकि एक अन्य नेता शिव संगर भी पार्टी से नाराज हैं और जिला सचिव पद ठुकरा चुके हैं। सभी जिला प्रधान अमरजीत सिंह अमरी से नाराज हैं। कुलदीप सिंह मिन्हास दूसरी बार मंडल प्रधान चुने गए थे, लेकिन पार्टी में नियुक्तियों और कार्यक्रमों में अनदेखी से नाराज थे। इसी कारण उन्होंने अपने साथियों सहित यह कदम उठाया।

--------

कविता सचदेवा भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त

संसू, शाहकोट : शाहकोट की रहने वाली कविता सचदेवा को बीते दिनों भाजपा हाईकमान ने प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी की सदस्य नियुक्त किया है। कविता सचदेवा ने राजनीति का सफर 2014 में जिला जालंधर की तहसील शाहकोट से भाजपा की मेंबरशिप से शुरू किया था और कुछ महीने में ही भाजपा महिला मंडल में पार्टी के प्रति बढि़या सेवाओं को देखते हुए भाजपा महिला मंडल शाहकोट की प्रधान बन गईं। अब प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर सचदेवा ने कहा कि वे पार्टी की तरफ से सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.