Move to Jagran APP

गरमाई चुनावी सियासत: भाजपा की युद्ध स्तर पर बैठकें, आज भी होगा मंथन

विधानसभा चुनाव के नजदीक आने से विभिन्न सियासी दलों की गतिविधिया तेज हो गइ्र हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Dec 2021 08:54 PM (IST)Updated: Sat, 11 Dec 2021 08:54 PM (IST)
गरमाई चुनावी सियासत: भाजपा की युद्ध स्तर पर बैठकें, आज भी होगा मंथन
गरमाई चुनावी सियासत: भाजपा की युद्ध स्तर पर बैठकें, आज भी होगा मंथन

जागरण संवाददाता, जालंधर

loksabha election banner

विधानसभा चुनाव के नजदीक आने से विभिन्न सियासी दलों की गतिविधिया तेज हो गई हैं। भाजपा ने भी अब अपनी चुनावी गतिविधिया युद्ध स्तर पर शुरू कर दी हैं। शनिवार को भाजपा के जिला प्रधानों व प्रभारियों के साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपप्रधान सौदान सिंह ने बैठक करके चुनावी फीडबैक लिया और उन्हें कमर कसकर चुनावी तैयारियों में डटने को कहा। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि राज्य में भाजपा सभी 117 सीटों पर नए गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी। शनिवार को ही केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भी जालंधर व पंजाब के तमाम उद्योगपतियों के साथ बैठक करके उद्योग जगत के मुद्दों के बारे में जानकारी हासिल की और चुनावी रणनीति तय की। रविवार को भी पार्टी के पंजाब के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जालंधर के गुप्त दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कुछ संभावित उम्मीदवारों के साथ गुप्त बैठकें भी करेंगे।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि पंजाब की जनता काग्रेस के झूठे वादों और दावों से उब गई है और राज्य में अब माहौल भाजपा के पक्ष में जा रहा है। संगठन में उनका लक्ष्य कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाना और संगठनात्मक नाचे की समीक्षा करना था। उन्होने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा पंजाब में अपने दम पर जनता का समर्थन हासिल कर इस बार सरकार बनाएगी। उन्होंने जिला प्रधान व जिला प्रभारियों को निर्देश दिया कि वह पार्टी के भावी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव मैदान में डट जाएं। मौके पर पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता काग्रेस की जन-विरोधी नीतियों से बहुत दुखी है। जनता मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हवाई वादों पर विश्वास नहीं करती। काग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू खुद ही मुख्यमंत्री के झूठे वादों की पोल खोल रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी जनता को फ्री के सपने दिखा रहे हैं, जबकि दिल्ली की हालत किसी से छुपी नहीं है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अरविंद केजरीवाल को फटकार भी लगाई है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि जो मुख्यमंत्री अपने शासित राज्य को सही से नहीं चला सकता वो अन्य राज्यों के लिए क्या करेगा। पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्रि्वनी शर्मा की प्रधानगी में हुई बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व पंजाब के सह-प्रभारी डा. नरेंदर सिंह रैना, संगठन महामंत्री हिमाचल व पंजाब पवन राणा, प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, डा. सुभाष शर्मा, राजेश बागा और जालंधर इकाई के प्रधान सुशील शर्मा भी मौजूद थे। विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन 14 को

पार्टी महासचिव जीवन गुप्ता ने मीटिंग में बताया कि भारतीय जनता पार्टी 14 दिसंबर को लुधियाना में कार्यकर्ताओं का एक विशाल सम्मेलन आयोजित करेगी। इसमें प्रदेश से 10000 से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगें। इस बैठक में प्रदेश कोर ग्रुप के पदाधिकारी, प्रादेशिक पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश परिषद के सदस्य, प्रदेश प्रकोष्ठ टीम के पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा विस्तारक, जिला पदाधिकारी, जिला मोर्चा के पदाधिकारी, जिला प्रकोष्ठों के संयोजक व मंडलों के पदाधिकारी आदि उपस्थित होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.