Punjab Byeelection : भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी, बाघा को फगवाड़ा व महाजन को मुकेरियां से मैदान में उतारा
पंजाब विधानसभा की चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने हिस्सेे की दो सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। बाघा फगवाड़ा व महाजन मुकेरियां से प्रत्याशी होंगे।
जेएनएन, जालंधर। पंजाब विधानसभा की चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने हिस्सेे की दो सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। फगवाड़ा से राजेश बाघा व मुकेरियां से जगन लाल महाजन पार्टी प्रत्याशी होंंगे। दोनोंं सीटों पर पार्टी ने कांग्रेस की ही तर्ज पर नए चेहरों को तवज्जो दी है।
गौर हो कि कांग्रेस ने फगवाड़ा में मान व सोढी गुट की गुटबाज़ी के चलते नए चेहरे बलविंदर सिंह धालीवाल को फगवाड़ा से कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित किया है। अब उसी तर्ज पर भाजपा ने भी सांपला और सोमप्रकाश की गुटबाज़ी को देखते हुए फगवाड़ा के उपचुनाव के लिए नए चेहरे राजेश बाघा को दंगल में उतारा है।
बता दें, कांग्रेस, आप, बसपा व लोक इंसाफ पार्टी पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुके हैं। प्रत्याशी घोषित न होने से भाजपा प्रचार में पिछड़ गई थी, लेकिन अब उम्मीदवार की घोषणा होने के साथ ही राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। फगवाड़ा मेंं भाजपा से केंद्रीय मंत्री राज्य मंत्री सोम प्रकाश की पत्नी समाज सेविका अनिता सोम प्रकाश, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के बेटे एडवोकेट साहिल सांपला व एसएस एसटी कमीशन के पूर्व चेयरमैन राजेश बाघा टिकट की दौड़ की थे। इनमें बाघा ने सफलता हासिल कर ली।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें