बर्गर के पैसे मांगे तो गुस्साए युवकों ने जला डाली रेहड़ी वाले की बाइक Jalandhar News
बुलंदपुर में फास्ट फूड वाले की बाइक एक युवक ने महज इसलिए जला डाली कि उसने बर्गर देने के बदले पैसे मांग लिए।
जालंधर, जेएनएन। बुलंदपुर में फास्ट फूड वाले की बाइक एक युवक ने महज इसलिए जला डाली कि उसने बर्गर देने के बदले पैसे मांग लिए। थाना मकसूदां की पुलिस को दी शिकायत में लाटिया वाला मोहल्ला, बुलंदपुर निवासी राम अवतार ने बताया कि वो फास्ट फूड की रेहड़ी चलाता है। गत शाम को काहनपुर निवासी गोरा अपने साथियों समेत उसकी रेहड़ी पर आया। उसने अपने तथा साथियों के लिए बर्गर मांगा। उसने गोरा से कहा कि पहले पिछले पैसे दो फिर बर्गर दूंगा।
राम अवतार ने आरोप लगाया कि इसी बात पर गोरा और उसके साथियों ने थप्पड़ मारने शुरू कर दिए और बाहर खड़ी उसकी बाइक को आग लगा दी। उसने शोर मचाया तो सारे फरार हो गए। बाइक को लगाई आग से उसकी रेहड़ी का भी खासा नुकसान हो गया। उसने रेहड़ी के साथ लगा सिलेंडर तुरंत उतार दिया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें