Move to Jagran APP

बटाला सहकारी शुगर मिल में बड़ा हादसा, बायलर के गर्म पानी की चपेट में आकर चार मजदूर झुलसे

सहकारी शुगर मिल बटाला में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। बायलर खोलते समय चार मजदूरों पर गर्म पानी गिरने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें बटाला के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 09:47 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 09:47 AM (IST)
बटाला सहकारी शुगर मिल में बड़ा हादसा, बायलर के गर्म पानी की चपेट में आकर चार मजदूर झुलसे
बायलर खोलते समय चार मजदूरों पर गर्म पानी गिर गया।

जागरण संवाददाता, बटाला। सुबह करीब आठ बजे सहकारी शुगर मिल बटाला का बायलर खोलते समय चार मजदूरों पर गर्म पानी गिरने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें बटाला के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। सोलर मसीह निवासी बहादुरपुर, सुखजीत सिंह निवासी कंडियाल, मैनुअल मसीह निवासी शकरी और मुख्तार मसीह ने बताया कि बायलर इंचार्ज सतनाम सिंह ने सुबह करीब 8:00 बजे उन्हें बायलर खोलने के लिए कहा। उन लोगों ने बायलर खोलने से मना कर दिया।

loksabha election banner

फिर, सतनाम सिंह ने जबरदस्ती बायलर खोलने के लिए उन पर दबाव डाला। बायलर के करीब 16 बोर्ड थे, जिनमें से 14 बोर्ड इन लोगों ने खोल दिए थे। सुखजीत सिंह ने कहा कि 2 वोल्ट बायलर के रह गए थे। उसके बारे में सतनाम सिंह को कहा कि उनको खोलने से कोई दुर्घटना हो सकती है लेकिन वह नहीं माना और जबरदस्ती दोनों बोल्ट भी खोलने के लिए कहा। जैसे ही 1 वोल्ट को खोलने की कोशिश की तो बायलर से गरम पानी का प्रेशर बहुत तेजी में आया जिस से काम कर रही चारों लोग गर्म पानी से झुलस गए। सभी घायलों की हालत अभी तक गंभीर बनी हुई है।

बड़ा हादसा हो सकता था

जानकारी के अनुसार जिस फर्नेस के ढक्क्न को खोलने के लिए बायलर के इंचार्ज सुखदेव सिंह ने मजदूरों को कहा उसमें काफी मात्रा में गर्म पानी मौजूद था। हालांकि फर्नेस में आग बंद करने के बाद ही रिपेयर की जा रही थी, लेकिन पाईप में पानी फिर भी कई घंटे तक गर्म रहता है। इस बात के बावजूद भी मजदूरों की जान को खतरे में डाल कर पाईप का ढक्कन खुलवाया गया। गनीमत यह रही कि पानी ज्यादा गर्म नहीं था। जिस कारण बड़ा हादसा होने से बच गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.