Move to Jagran APP

Jalandhar Today 20 August 2021 : मां त्रिपुरमालिनी मंदिर में भजन संध्या आज, जानिए और क्या खास है जालंधर में

सिद्ध शक्तिपीठ मां त्रिपुरमालिनी के दरबार में एक साल बाद 20 अगस्त से भजन संध्या का आयोजन शाम 7 बजे से होगा। श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के महासचिव राजेश विज ने कहा कि भजन संध्या दौरान शारीरिक दूरी तथा चेहरे पर मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Fri, 20 Aug 2021 08:28 AM (IST)Updated: Fri, 20 Aug 2021 08:28 AM (IST)
Jalandhar Today 20 August 2021 : मां त्रिपुरमालिनी मंदिर में भजन संध्या आज, जानिए और क्या खास है जालंधर में
जालंधर में मां त्रिपुरमालिनी मंदिर में आज भजन संध्या क आयोजन किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, जांलधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शुक्रवार, 20 अगस्त को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

loksabha election banner

एक साल बाद आज से शुरू होगा मां त्रिपुरमालिनी के दरबार में भजन संध्या

सिद्ध शक्तिपीठ मां त्रिपुरमालिनी के दरबार में एक साल बाद 20 अगस्त से भजन संध्या का आयोजन शाम 7 बजे  से होगा। इस बारे में जानकारी देते हुए श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के महासचिव राजेश विज बताते हैं कि भजन संध्या के दौरान शारीरिक दूरी बनाए रखने तथा चेहरे पर मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है।

बाबा मुराद शाह के दरबार में गुरदास मान लगाएंगे हाजिरी

नकोदर स्थित बाबा मुराद शाह के दरबार में जारी दो दिवसीय मेले के दूसरे तथा अंतिम दिन ट्रस्ट के चेयरमैन तथा मशहूर गायक गुरदास मान हाजिरी लगाएंगे। मेले की शुरुआत सुबह 7 बजे होगी। जो दिन भर जारी रहेगा।

वैक्सीन कैंप

सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे से लगाया जाएगा।

पत्रकार वार्ता

डीएवी आयुर्वेदिक कॉलेज में पत्रकार वार्ता दोपहर 12 बजे होगी। इस दौरान स्वास्थ्य को लेकर विशेष जानकारियां दी जाएंगी।

रोजगार मेला

जिला प्रशासन की तरफ से जिला रोजगार विभाग के सहयोग से डीसी कंपलेक्स में रोजगार मेले का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा स्टूडेंट्स को नौकरी की पेशकश की जाएगी। पंजाब सरकार द्वारा घर-घर नौकरी योजना मुहिम के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत रोजगार विभाग द्वारा रोजगार मेले लगाने का कार्यक्रम जारी है।

धरना

जालंधर में डीसी आफिस के सामने किसानों का धरना सुबह 10 बजे से। वहीं दूसरी और धन्नोवाली के प्रवेश द्वार पर भी किसानों का धरना सुबह 10 बजे से होगा।

प्रतियोगिता

सीटी इस्टीट्यूट शाहपुर कैंपस में बर्फी बनाने को लेकर प्रतियोगिता सुबह 11 बजे से।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.