महेन्द्रू मोहल्ला में भगवती जागरण 16 को, झंडे की रस्म अदा
नवयुवक महामाई सेवा दल की तरफ से 17वां भगवती जागरण 16 नवंबर को होगा।
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 01:29 AM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 01:29 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर
नवयुवक महामाई सेवा दल की तरफ से 17वां भगवती जागरण 16 नवंबर को होगा। इसे लेकर रविवार को झंडे की रस्म अदा की गई। इससे पूर्व इलाके में शोभायात्रा निकाली गई जिसका विभिन्न संस्थाओं ने भव्य स्वागत किया।
संस्था के प्रधान भूपिदर शर्मा व चेयरमैन अशोक शर्मा ने कहा कि जागरण में गायक केवल खन्ना एंड पार्टी व गोपाल पांडे एंड पार्टी मां की महिमा का गुणगान करेंगे। कैशियर प्रमोद महेन्द्रू ने कहा कि जागरण के दौरान रात भर लंगर का दौर चलेगा। इस मौके पर भूपिदर शर्मा, अशोक शर्मा, दीपक महेन्द्रू, नितिन पाठक, प्रमोद महेन्द्रू, राजेश शर्मा, संजय महेन्द्रू, विशाल शोरी, बब्लू शोरी, गोलडी हांडा, गौरव वर्मा, कमल, मोनू, विशाल, हितेश चड्ढा व अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें