Move to Jagran APP

Bhagwant Mann Campaign Tracker: दुविधा दूर, अब आप का सीएम फेस बन जनता की अदालत में भगवंत मान

Bhagwant Mann Campaign Tracker कामेडी में करिअर छोड़कर राजनीति में आए भगवंत मान अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। वह लगातार दो बार से संगरूर के सांसद हैं। उन्होंने जीतने पर पंजाब में दिल्ली माडल लागू करके नया पंजाब बनाने का दावा किया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 06:38 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 06:38 PM (IST)
Bhagwant Mann Campaign Tracker: दुविधा दूर, अब आप का सीएम फेस बन जनता की अदालत में भगवंत मान
भगवंत मान को आप ने पंजाब में मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर प्रस्तुत किया है। फोटो- जागरण

आनलाइन डेस्क, जालंधर। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा में अपने इकलौते सांसद और पंजाब संयोजक भगवंत मान को पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर दिया है। पार्टी की ओर से एक विशेष मोबाइल नंबर पर करवाए गए सर्वे में उन्हें लगभग 94 फीसद लोगों ने अपनी पहली पसंद चुना है। इससे मान की बड़ी दुविधा दूर हो गई है और अब वे पूरे आत्मविश्वास से जनता की अदालत में पार्टी की नीतियां लेकर जा सकते हैं। कामेडी में करिअर छोड़कर राजनीति में आए मान अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। वह लगातार दो बार से संगरूर के सांसद हैं। उन्होंने जीतने पर पंजाब में दिल्ली माडल लागू करके नया पंजाब बनाने का दावा किया है। आइए दृष्टि डालते हैं भगवंत मान के पिछले सप्ताह के कार्यक्रम पर।

loksabha election banner

​​​​​कैंपेन ट्रैकर - भगवंत मान (आम आदमी पार्टी)

राज्य - पंजाब

दिनांक - 9 जनवरी, दिन रविवार

स्थानः चंडीगढ़

मुख्य बिंदु - पंजाब आम आदमी पार्टी ने पांच और प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। भगवंत मान पंजाब आप के प्रधान हैं।

मुद्दे - प्रत्याशियों की घोषणा

प्रमुख बातें- आप ने जालंधर उत्तरी से आप ने पूर्व पार्षद व कांग्रेस छोड़ कर पार्टी में आए दिनेश ढल्ल को उम्मीदवार बनाया। समराला से जगतार ङ्क्षसह, साहनेवाल से हरदीप सिंह मुंडियां, मोगा से डा. अमनदीप कौर अरोड़ा और बठिंडा देहाती से अमित रतन कोटफत्ता को टिकट दी गई है।

दिनांक - 10 जनवरी, दिन सोमवार

स्थान - चंडीगढ़

मुख्य बिंदु - भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी राज्य में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और अपने दम पर पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसे लेकर किसी भी दल के साथ बैठक नहीं की गई है।

मुद्दे- भगवंत मान ने किसान संगठनों के साथ गठबंधन को पूरी तर नकार दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी पहले ही 117 में से 109 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। हम किसान संगठनों के साथ किसी तरह का गठबंधन नहीं करेंगे।

दिनांक - 11 जनवरी, दिन मंगलवार

स्थान - चंडीगढ़

मुख्य बिंदु - भगवंत मान ने कहा कि हम पहले दिन से ही कह रहे हैं कि ड्रग्स मामले में चन्नी सरकार और बादल परिवार आपस में मिले हुए हैं। बादल व मजीठिया ने लुधियाना के सिटी सेंटर घोटाले में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भाई को बचाया था। अब मुख्यमंत्री चन्नी ने ड्रग्स केस में मजीठिया को बचाकर उनका कर्ज उतारा है।

मुद्दे- ड्रग्स के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सीएम चन्नी ने पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया के खिलाफ कमजोर व गैर जिम्मेदाराना कार्रवाई की। चन्नी का बादल व मजीठिया के परिवार से पहले ही गुप्त समझौता हो गया था। इसीलिए मजीठिया को जानबूझकर गिरफ्तार नहीं किया गया, जबकि मोहाली अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत रद कर दी थी।

राज्य - पंजाब

दिनांक - 12 जनवरी, दिन रविवार

स्थानः मोहाली

मुख्य बिंदु - भगवंत मान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मोहाली में खुशहाल पंजाब बनाने के लिए दस सूत्रीय माडल पेश किया।

मुद्दे- दस सूत्रीय माडल

प्रमुख बातें- आप के दस सूत्रीय माडल में रोजगार, नशामुक्त पंजाब, कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, महिला सशक्तिकरण, खेती तथा व्यापार व इंडस्ट्री शामिल हैं।

राज्य - पंजाब

दिनांक 13 जनवरी, दिन वीरवार

स्थान- मोहाली

मुख्य बिंदु - भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी में काफी समय से सीएम फेस घोषित करने की चर्चा चल रही थी। मेरा मानना है कि हम एक नई शुरुआत करें। यह फैसला लोगों पर ही छोड़ दें। इससे तस्वीर ज्यादा स्पष्ट हो जाएगी।

मुद्दे- आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब का सीएम फेस चुनाव के लिए एक मोबाइल नंबर जारी किया। इस पर लोगों से आप के सीएम फेस को लेकर काल, एसएमएस या वाट्सएप करने के लिए कहा गया।

दिनांकः 14 जनवरी, दिन शनिवार

स्थान - चंडीगढ़

मुख्य बिंदु - भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू तीन-चार दिन से बागी ट्वीट कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि वह तीन-चार दिन में कोई बड़ा धमाका करेंगे। मान से जब यह पूछा गया कि क्या सिद्धू पार्टी छोड़ेंगे तो वह बोले इस पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता।

मुद्दे- मान पंजाब पर चढ़े कर्ज की बात की। उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब पर तीन लाख करोड़ का कर्ज है। पंजाब की आबादी तीन करोड़ है। इसका मतलब ये है कि हर पंजाबी पर एक लाख रुपये का कर्ज है। यानी आने वाले बच्चे अपने ऊपर कर्ज लेकर पैदा होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.