Move to Jagran APP

भगवंत मान ने जालंधर में किया डोर-टू-डोर प्रचार

आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने सोमवार को जालंधर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 06:37 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 06:37 PM (IST)
भगवंत मान ने जालंधर में किया डोर-टू-डोर प्रचार
भगवंत मान ने जालंधर में किया डोर-टू-डोर प्रचार

जागरण संवाददाता, जालंधर : आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने सोमवार को जालंधर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान मान ने डोर-टू-डोर प्रचार किया और लोगों से आप उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगे। मान ने दावा किया कि इस बार पंजाब की जनता पंजाब की नई इबारत लिखेगी। पंजाब पर दशकों से राज करती आ रही पारंपरिक पार्टियों की भ्रष्ट नीतियों और लूट से लोग परेशान हो चुके हैं। मान ने नकोदर से आप उम्मीदवार इंदरजीत कौर मान, जालंधर पश्चिमी से उम्मीदवार शीतल अंगुराल, जालंधर सेंट्रल से उम्मीदवार रमन अरोड़ा और जालंधर उत्तरी से आप उम्मीदवार दिनेश ढल्ल के पक्ष में घर-घर जाकर वोट मांगे। मान को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह भी दिखा। जालंधर की जनता को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि चाहे माझा हो, दोआबा या मालवा हो, आज पूरा पंजाब आम आदमी पार्टी के साथ खड़ा है। 10 मार्च को पंजाब में भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। 'आप' की सरकार आम लोगों की सरकार होगी। हमारी सरकार पंजाब पर चढ़े 3 लाख करोड़ रुपए का कर्ज भी उतारेगी और प्रत्येक वर्ग के लोगों को सभी प्रकार की बेहतर सुविधाएं भी देगी। मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के लिए मान ने पंजाब की जनता और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविद केजरीवाल का आभार व्यक्त किया और कहा कि जिम्मेदारी बढ़ने के साथ उनका हौसला भी बढ़ा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.