Move to Jagran APP

Bhagwan Parshuram Jayanti 2021: जालंधर के श्री महालक्ष्मी मंदिर में मनाया गया भगवान परशुराम जयंती महोत्सव

जालंधर में भगवान परशुराम जयंती सादगी के साथ मनाई गई। इस संबंध में श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में आयोजित सादे समारोह में केवल प्रबंधक कमेटी के सदस्य ही शामिल हुए। समारोह के दौरान भगवान परशुराम के जीवन का बखान किया गया।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Wed, 05 May 2021 03:37 PM (IST)Updated: Wed, 05 May 2021 03:37 PM (IST)
Bhagwan Parshuram Jayanti 2021: जालंधर के श्री महालक्ष्मी मंदिर में मनाया गया भगवान परशुराम जयंती महोत्सव
जालंधर के श्री महालक्ष्मी मंदिर में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई।

जालंधर, जेएनएन। भगवान परशुराम जयंती महोत्सव कमेटी की तरफ से भगवान परशुराम जयंती सादगी के साथ मनाई गई। इस संबंध में श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में आयोजित सादे समारोह में केवल प्रबंधक कमेटी के सदस्य ही शामिल हुए। संस्था के प्रधान रवि शंकर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के दौरान भगवान परशुराम के जीवन का बखान किया गया।

loksabha election banner

इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम ने ब्राह्मण कुल में जन्म लेकर ना केवल वेद शास्त्रों का ज्ञान हासिल किया, बल्कि इस ज्ञान के प्रकाश से समूचे ब्रह्मांड को रोशन भी किया। उन्होंने कहा कि स्नातन धर्म के रक्षक भगवान परशुराम शास्त्र के ज्ञाता भी थे। उन्होंने कहा कि इस बार कोविड-19 के चलते ना तो भगवान परशुराम जयंती शोभायात्रा निकाली गई है तथा ना ही शहर के धार्मिक स्थानों में आयोजन करने का आह्वान किया गया था। लिहाजा भगवान परशुराम के अनुयाई था सनातन धर्म के सदस्यों को घरों में रहकर प्रभु की आराधना करने को कहा गया था।

उन्होंने कहा कि संस्था की तरफ से भगवान परशुराम का व्यापक स्तर पर प्रचार किया जा रहा है। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर मंदिर कमेटी के कैशियर राहुल बाहरी पंडित केवल कृष्ण शर्मा, पवन कुमार व सदस्य मौजूद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.