भगवा मार्च निकाल श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए किया जाएगा जागरूक
शिवसेना हिद के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष ईशांत शर्मा ने कहा कि माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, जालंधर : शिवसेना हिद के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष ईशांत शर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर परेड के नाम पर शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी ऐतिहासिक दिवस पर समाज में अराजकता फैलाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इस संबंध में शनिवार को पार्टी के सहदेव मार्केट में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण वास्तव में देश के लिए सौभाग्य की बात है। लोगों को श्रीराम मंदिर निर्माण और खालिस्तान के विरोध में लोगों को जागरूक करने के लिए जल्द ही भगवा मार्च निकाला जाएगा। जिसमें राज्य भर से पार्टी सदस्य शामिल होंगे।
इस दौरान जिला प्रधान सोहित शर्मा, राष्ट्रीय उपप्रधान संदीप पाहवा, मोहित वर्मा व विनय कपूर ने कहा कि खालिस्तान के समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा इंटरनेट मीडिया पर गलत प्रचार किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर संगठन का विस्तार किया गया। अमनदीप को जिला चेयरमैन, अखिल कनौजिया को प्रदेश महासचिव, अंकुश सहोता को प्रदेश युवा उपप्रधान, बंटी को प्रदेश उपप्रधान पंजाब, मनी को जिला सचिव, सन्नी को जिला युवा उप-प्रधान नियुक्त किया गया। इस मौके पर अभी कंबोज, अक्षय, मनदीप, मट्टू, साहिल, नितिन, पारस, गोल्डी, बादशाह, शुभी, रोहित, मोनू, ऋतिक, करण, दीपू मौजूद थे।