Bank Strike: कर्मचारियों ने केंद्र के खिलाफ किया प्रदर्शन, कराेड़ाें का काराेबार प्रभावित Jalandhar News
Bank Strike शुक्रवार को पहले दिन बैंक कर्मचारियों ने एसबीआइ की मेन ब्रांच के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। उन्हाेंने सरकार पर वादाखिलाफी का अाराेप लगाया।
जालंधर, जेएनएन। Bank Strike :यूनाइटेड बैंक फोरम यूनियन के बैनर तले बैंक कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर दाे दिन की हड़ताल पर रहेंगे। शुक्रवार को पहले दिन बैंक कर्मचारियों ने एसबीआइ की मेन ब्रांच के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। उन्हाेंने सरकार पर वादाखिलाफी का अाराेप लगाया।
बैंक कर्मचारियों ने कहा है कि दाे साल से कर्मचारियों का वेतन नहीं बढ़ाया जा रहा है वहीं कई कॉरपोरेट से जुड़े लोगों को दिया गया लोन एनपीए होने के कगार में पहुंच चुका है। सरकार ने अभी तक लोन ना चुकाने संबंधी कोई कानून बनाया है।
बैंक कर्मचारी कंवलजीत सिंह कालरा ने बताया है कि दो दिवसीय हड़ताल के चलते करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित होगा और 30 हजार के करीब चेक क्लियर नहीं होंगे।
बैंकों में हड़ताल के चलते जालंधर के स्काईलार्क होटल रोड पर रोष रैली निकालते एसबीआइ के कर्मचारी।
वहीं पवन बस्सी ने कहा है कि हड़ताल में बैंक की ढाई सौ शाखाएं और 22 सौ कर्मचारी शामिल है अगर सरकार ने मांगों को नजरअंदाज किया तो अप्रैल में बैंक कर्मचारी अनिश्चित हड़ताल में चले जाएंगे।
इन मांगों को लेकर हड़ताल
- कर्मचारी पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग कर रहे हैं।
- समान काम के बदले समान वेतन
- रिटायरमेंट लाभ को आयकर से मुक्त करना
- मूल वेतन में विशेष भत्ते का मर्जर करना
- पेंशन संबंधी विसंगतियों को दूर करना
- पारिवारिक पेंशन में बढ़ोतरी की मांग
- नई पेंशन स्कीम को रद करना
- बैंकिंग कारोबार की अवधि एक समान तय करना
- अधिकारियों के लिए नियत कार्य अविध तय करने की मांग
हड़ताल की वजह से लोग परेशान
बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि हड़ताल की जानकारी पहले से ही दे दी गई थी, लेकिन कुछ लोगों तक यह सूचना नहीं पहुंची थी। इसके चलते कुछ लोग काम करवाने के लए शुक्रवार को बैंकों में पहुंचे। हड़ताल की वजह से बैंक बंद हाेने से लोगों काे मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। दो दिन की हड़ताल के कारण अब बैकिंग के काम सोमवार को ही हो पाएंगे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें