Move to Jagran APP

Punjab Health: आयुर्वेद के अनुसार सर्दियों में ये भोजन श्रेष्ठ, इन्हें खाकर रहें निरोग और पाएं लंबी आयु

आयुर्वेद में सर्दी यानी शिशिर ऋतु आरोग्यदायक मानी जाती है। यह प्राणियों में नई ऊर्जा का संचार करती है। इसलिए इस मौसम में खान-पान पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। जो इंसान ऋतु के अनुसार आहार-विहार का सेवन नहीं करते हैं उन्हें बीमारियां घेर लेती हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 11:59 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 12:18 PM (IST)
Punjab Health: आयुर्वेद के अनुसार सर्दियों में ये भोजन श्रेष्ठ, इन्हें खाकर रहें निरोग और पाएं लंबी आयु
डीएवी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के प्रो. डा. गगन ठाकुर।

जालंधर, जेएनएन। स्वस्थ रहने के लिए मौसम के साथ खान-पान में भी बदलाव जरूरी है। विशेषकर इस समय पड़ रही भीषण सर्दी में सभी को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहते हुए खान-पान का चयन करना चाहिए। आयुर्वेद में सर्दी यानी शिशिर ऋतु आरोग्यदायक मानी जाती है। यह प्राणियों में नई ऊर्जा का संचार करती है। इसलिए इस मौसम में खान-पान पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। सही भोजन का चुनाव करके आप बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें - Ayodhya Ram Mandir Donation: पंजाब के रामभक्तों ने मंदिर निर्माण के लिए जुटाई 1.35 कराेड़ की राशि

डीएवी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के प्रो. डा. गगन ठाकुर कहते हैं कि आयुर्वेद के सिद्धांतों में ऋतु के अनुसार भोजन करना आरोग्य के लिए श्रेष्ठ बताया गया है। जो लोग ऋतु के अनुसार आहार का सेवन नहीं करते हैं, उन्हें बीमारियां घेर लेती हैं। इसलिए लोगों को अपना आहार सीजन के अनुसार बदल देना चाहिए। समय के अनुसार लोग अपने भोजन और पेय पदार्थों में बदलाव करके निरोग रह सकते हैं और दीर्घायु प्राप्त कर सकते हैं।

सर्दियों में इनका सेवन लाभदायक

सर्दियों में गर्म और ताजा भोजन करना चाहिए। भोजन में शुद्ध घी, मक्खन, तिल का तेल, दूध, खीर, उड़द की दाल मिश्री, गन्ना, दलिया, हलवा, आंवला, गाजर व सेब आदि का मुरब्बा, चावल का प्रयोग उत्तम है। सब्जियों में बथुआ, मेथी, पालक, जिमीकंद, पके लाल टमाटर, गाजर, सेम, शाक का प्रयोग करना चाहिए। इनमें शरीर को कई आवश्यक पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम आदि प्रचुर मात्रा में मिलते हैं। रसेदार फलों का भी सेवन उत्तम है।

इनसे करें परहेज

विंटर सीजन में हल्के, रूखे पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही, बासी और ठंडे पदार्थों को खाने से बचना चािहए। इमली की खटाई, अमचूर, खट्टे दही और आचार का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

ये भी जरूरी

  • व्यायाम, योगासन आदि का नियमित अभ्यास करें।
  • प्रचुर मात्रा में पानी पीयें
  • ठंडी चीजें जैसे आइसक्रीम ना खाएं। फ्रिज का पानी ना पीएं।
  • मसालेदार भोजन व फास्ट फूड से भी परहेज करें।
  • स्ट्रीट फूड से दूरी बनाए रखें।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.