निगम की एंट्री पर लगे सेंसर वाले सैनिटाइजर डिस्पेंसर
नगर निगम में लोगों की आवाजाही को देखते हुए नगर निगम कांप्लेक्स की एंट्री पर सैनिटाइजर मशीन लगाई गई है।
जासं, जालंधर : नगर निगम में लोगों की आवाजाही को देखते हुए नगर निगम कांप्लेक्स की एंट्री पर सैनिटाइजर मशीन लगाई गई है। मशीन के लिए लगाए गए डिस्पेंसर सेंसर से काम करेंगे। इसके तहत हाथ आगे करने पर अपने आप ही सैनिटाइजर हाथों पर आ जाएगा। मेयर जगदीश राज राजा, हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी के चेयरमैन बलराज ठाकुर, जगदीश समराए, अवतार सिंह, सुपरिटेंडेंट उमा महेशवर ने मशीन की वर्किंग का जायजा लिया। मेयर ने कहा कि इस मशीन से एक तो कोरोना का संक्रमण रुकेगा। इसके अलावा लोगों को भी जागरूकता मिलेगी।
--------
जिला प्रशासन ने घरों तक पहुंचाया दूध, फल व सब्जियां
जालंधर : जिला प्रशासन की तरफ से मिशन फतेह के तहत 114290 लीटर दूध, 891 किलो पनीर, 9713 किलो दहीं, 19800 लीटर लस्सी व 257 किलो खीर लोगों के घरों तक पहुंचाई। इसके अलावा फल व सब्जियां भी मुहैया करवाई गई। डिप्टी कमिश्नर वरिदर शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन वचनबद्ध है कि जिले में किसी को जरूरी चीजों की प्राप्ति के लिए कोई मुश्किल पेश न आए।
--------------
यूथ कांग्रेस शहरी ने रक्तदान कैंप लगाया
जालंधर : पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिदर ढिल्लों के दिशानिर्देशों पर यूथ कांग्रेस जालंधर शहरी के उपप्रधान दीपक खोसला व यूथ प्रेसीडेंट जालंधर वेस्ट कुनाल शर्मा की अगुआई में अग्रवाल अस्पताल में रक्तदान कैंप लगाया गया। यह कैंप पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की याद में लगाया गया। इसमें 97 यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ। शिविर में विधायक सुशील रिंकू, अमित ढल्ल, अनिल ढल्ल, गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, डॉ. मनजीत सिंह सरोया, पार्षद पति हरजिदर लाडा व अन्य मौजूद थे।