हड़ताल के तीसरे दिन चौधरी संतोख ¨सह से मिली ऑटो यूनियन
सीएनजी के रेट बढ़ने के खिलाफ रेरू चौक के पास स्थित सीएनजी के पंप के पास धरने पर बैठी यूनाइटेड ऑटो रिक्शा वर्कर्स ट्रेड यूनियन की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही।
जागरण संवाददाता, जालंधर : सीएनजी के रेट बढ़ने के खिलाफ रेरू चौक के पास स्थित सीएनजी के पंप के पास धरने पर बैठी यूनाइटेड ऑटो रिक्शा वर्कर्स ट्रेड यूनियन की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही।
शुक्रवार को यूनाइटेड आटो रिक्शा वर्कर्स ट्रेड यूनियन के प्रधान रवि सभ्रवाल और उनके साथी सांसद चौधरी संतोख ¨सह से मिले। उन्होंने उनको बताया कि पंजाब में सीएनजी का सबसे ज्यादा रेट 87 रुपये जालंधर में है। वहीं अमृतसर में 57 रुपये है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनको कितनी परेशानी आ रही है। जालंधर में सीएनजी का एक ही पंप है जो रेरू चौक के पास है। वहां भीड़ काफी होती है। चौधरी ने सभी को जल्द इस समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया। रवि सभ्रवाल ने बताया कि वह अपनी समस्या को लेकर विधायक सुशील ¨रकू से भी मिले और डीसी व¨रदर शर्मा को भी शिकायत दी है। यूनियन के सदस्यों ने कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। मौके पर गुरचरण ¨सह हैरी, मनप्रीत ¨सह, अनिल ठाकुर, हरप्रीत ¨सह संधू, दीपक कालिया, कुलवंत ¨सह, मनजीत राय, पवन, राजीव कुमार, गुरजीत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।