आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब ने घोषित की कार्यकारिणी
आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब ने कार्यकारिणी कमेटी की घोषणा कर दी है।
जागरण संवाददाता, जालंधर: आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब ने कार्यकारिणी कमेटी की घोषणा कर दी है। सभा की सात मार्च को गुरुदत्त भवन चौक किशनपुरा में चुनाव संबंधी बैठक हुई थी। बैठक में एचआर ग्रुप के एमडी सुदर्शन शर्मा को फिर से प्रदेश प्रधान की कमान दी गई थी। उन्होंने शनिवार को कमेटी की घोषणा की। जिसमें आर्य समाज मंदिर भगत सिंह कालोनी के अध्यक्ष रणजीत आर्य, सरदारी लाल आर्य, चौधरी ऋषि पाल सिंह, राजेश शर्मा, देवेंद्र नाथ शर्मा, नरेश कुमार शर्मा, स्वतंत्र कुमार, मनीष सहगल, प्रेम कुमार, विजय सरीन, विपिन शर्मा, सुदेश कुमार, ऋषि राज शर्मा, विनोद भारद्वाज, विजय साथी, सुधीर कुमार शर्मा, अशोक परुथी, सत्यप्रकाश उप्पल, एसएम शर्मा व राजेंद्र कौड़ा को उपप्रधान की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा डा. सूर्यकांत सूरी, रमेश महाजन, अरुण सूद, ज्योति नंदा, अश्वनी कुमार, कैलाश नाथ भारद्वाज, वेद आर्य, राज कुमार, यशपाल, मनोहर लाल आर्य, योगेश, वीरेंद्र सरीन, मनोज, चिरंजी लाल मारकंडा ,रणवीर शर्मा, संत कुमार आर्य, कुमार शर्मा, श्याम लाल आर्य, ललित बजाज, सुशील वर्मा, सोहन लाल सेठ, हरीश कुमार शर्मा, रविदर चौधरी, वरिदर कुमार कौशिक, शाम आर्यन, शशि कमल, विजय आर्य, विपिन धवन, सतीश अरोड़ा को अंतरंग सदस्य बनाया गया है। सुदर्शन आर्य ने नई कमेटी को संगठित होकर आर्य समाज के प्रचार तथा प्रसार के लिए कार्य करने का आह्वान किया।