50 मी रेस में अर्शप्रीत रहे पहले स्थान पर
सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल खांबरा ब्रांच में स्पोर्ट्स मीट करवाई गई।
जागरण संवाददाता, जालंधर : सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल खांबरा ब्रांच में स्पोर्ट्स मीट करवाई गई। प्री-नर्सरी से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 50 मी रेस में अर्शप्रीत ने पहला, सिमर ने दूसरा और हरकीरत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। बनाना रेस में ऋषिता ने पहला, एकता ने दूसरा और नवरीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फ्रॉग रेस में रीतिश ने पहला, पंकज ने दूसरा और मनवीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सैक रेस में कैलविन ने पहला, दिव्या ने दूसरा और महक ने तीसरा स्थान पाया। कंगारू रेस में पुनीत ने पहला, सोहम ने दूसरा, रोनित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जंपिग में प्रभजोत ने पहला, अंजलि ने दूसरा, मनजोत ने तीसरा स्थान पाया। स्लो साइकिलिग में आशीष ने पहला, कृष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शिक्षकों की 50मी दौड़ में रेणुका ने पहला, परवीन ने दूसरा, रूबी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। थ्री लेग रेस में प्रवीण व ज्योति ने पहला, रूबी व रेनुका ने दूसरा और पुष्पा व ममता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिसिपल रुपिदर कौर ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।