नारी निकेतन की अर्शदीप की सादगी से हुई शादी
नारी निकेतन की अर्शदीप की शादी संगरूर के दर्शन सिंह पुत्र रामफल सिंह के साथ सम्पन्न हुई।
जासं, जालंधर : नारी निकेतन की अर्शदीप की शादी संगरूर जिले की तहसील लहरागागा के गांव बखोरा कलां निवासी दर्शन सिंह पुत्र रामफल सिंह के साथ सादगी व शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते हुए हुई। शादी की रस्म गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादर साहिब सेंट्रल टाउन में निभाई गई। कोरोना महामारी के चलते पूरे समागम को बड़े ही सादे ढंग से मनाया गया। शादी में दूल्हे समेत बारात में सिर्फ चार व्यक्ति ही शामिल हुए। जिनमें लड़के का पिता रामफल सिंह, माता जसविदर कौर व एक अन्य नजदीकी रिश्तेदार अमरजीत सिंह शामिल थे। इस मौके नारी निकेतन के प्रधान नरेश गुजराल, महासचिव गुरजोत कौर, सीमा चोपड़ा, नीना सौंधी, दीक्षा गुजराल ने दूल्हा-दुल्हन को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर नारी निकेतन के सीईओ नविता जोशी, अंजू वर्मा, बलविदर कुमार व अन्य उपिस्थत थे।