अर्जुन अवार्डी वरुण हाकी खेलने साइकिल पर गांव-गांव गए, पिता को सौंपे थे पहले इनाम के 1 हजार रुपये
पिता ब्रह्रानंद ने बताया कि दस वर्ष की आयु में होशियारपुर हुए हाकी टूर्नामेंट में वरुण ने शानदार प्रदर्शन किया था। इसमें पहली बार वरुण को एक हजार रुपए नकद पुरस्कार मिला था। वरुण ने पैसे मुझे आकर पकड़ा दिए थे।
कमल किशोर, जालंधर। मिट्ठापुर के रहने वाले व भारतीय हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं मिट्ठापुर के रहने वाले मनदीप सिंह व वरुण कुमार को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। अवार्ड प्राप्त करने के बाद वरुण कुमार काफी उत्साहित थे। वरुण कुमार ने कहा कि अवार्ड पाकर खुश हूं। बढ़िया प्रदर्शन कर इस मुकाम पर पहुंचा हूं। आने वाले टूर्नामेंट में भी बेहतर प्रदर्शन रहेगा। वरुण कहते हैं कि घर में कोई हाकी नहीं खेलता था। मनप्रीत सिंह को देखकर हाकी खेलना शुरू किया। वरुण को अर्जुन अवार्ड मिलने पर पिता ब्रह्राानंद व मां शंकुतला देपी खुश है। अभिभावकों ने कहा कि बेटे को अवार्ड प्राप्त कर देश का नाम रोशन किया है।
वरुण के पिता ब्रह्रानंद ने बताया कि दस वर्ष की आयु में होशियारपुर हुए हाकी टूर्नामेंट में वरुण ने शानदार प्रदर्शन किया था। इसमें पहली बार वरुण को एक हजार रुपए नकद पुरस्कार मिला था। वरुण ने पैसे मुझे आकर पकड़ा दिए थे। विभिन्न टूर्नामेंट मनें जीती ट्राफियां घर की शोभा बढ़ा रही है। वरुण की बात करें तो कोठी बनाने का सपना है। पिज्जा खाना पसंद है। जब भी घर आता है तो मां के हाथों के आलूब के परोठें व व सब्जियां जरुर खाता है।
कप्तान मनप्रीत सिंह को मिला खेल रत्न
बीते शनिवार को राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में आयोजित खेल समारोह में मनप्रीत सिंह ने यह अवार्ड राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से प्राप्त किया। मनप्रीत सिंह खेल का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त कर काफी खुश है। वर्ष 2019 में सर्वश्रेष्ठ हाकी खिलाड़ी के खिताब से नवाजा जा चुका है। वर्ष 2014 में एशिया के जूनियर प्लेयर आफ द ईयर के अवार्ड से भी सम्मानित हो चुके है। मनप्रीत सिंह के अवार्ड प्राप्त करने पर पूर्व ओलंपियन के साथ-साथ पारिवारिक सदस्यों में काफी खुश है। बेटे को अवार्ड मिलने पर मां मनजीत कौर खुश है। जब मनप्रीत ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारत की झोली में डाला था तो खुशी का ठिकाना नहीं था। कप्तान मनप्रीत सिंह के नेतृत्व टीम ने 41 वर्ष बाद हाकी में चल रहे पदक के सूखे को खत्म किया था।
यह भी पढ़ें - Weather Update Jalandhar : जालंधर में आज दोपहर को खिलेगी धूप, दिन व रात को बढ़ेगी ठंड