Move to Jagran APP

कांग्रेस पालिटिकल इंफार्मेशन सेल के को-आर्डिनेटर नियुक्त

पंजाब कांग्रेस पालिटिक्ल इंफार्मेशन सेल के जालंधर लोकसभा हलका इंचार्ज मलविदर सिंह लक्की ने बुधवार को जालंधर वेस्ट और जालंधर सेंट्रल हलके के को-आर्डिनेटर नियुक्त किए हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Apr 2021 09:07 PM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 09:07 PM (IST)
कांग्रेस पालिटिकल इंफार्मेशन सेल के को-आर्डिनेटर नियुक्त
कांग्रेस पालिटिकल इंफार्मेशन सेल के को-आर्डिनेटर नियुक्त

जागरण संवाददाता, जालंधर : पंजाब कांग्रेस पालिटिक्ल इंफार्मेशन सेल के जालंधर लोकसभा हलका इंचार्ज मलविदर सिंह लक्की ने बुधवार को जालंधर वेस्ट और जालंधर सेंट्रल हलके के को-आर्डिनेटर नियुक्त किए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मलविदर लक्की ने बताया कि विनोद थापर को जालंधर सेंट्रल और रणवीर ठाकुर को जालंधर वेस्ट हलके का को-आर्डिनेटर नियुक्त किया है। सेल का काम सभी विधानसभा हलकों में पार्टी की मौजूदा राजनीतिक स्थिति की जानकारी हाईकमान तक पहुंचाना है। इस सेल के चेयरमैन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के ओएसडी संदीप सिंह सन्नी बराड़ हैं। लक्की ने कहा कि सभी विधानसभा हलकों में को-आर्डिनेटर नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अगले एक हफ्ते में बाकी विधानसभा हलकों में भी कोआर्डिनेटर नियुक्त कर दिए जाएंगे। पार्टी से नाराज चल रहे लोगों को भी एडजस्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा हलकों में पार्टी की स्थिति और विधायकों एवं अन्य नेताओं की रिपोर्ट हाईकमान को दी जाएगी। लक्की ने कहा कि इसका उद्देश्य यही है कि चुनाव से पहले जहां कहीं भी कोई कमी हो उसे दूर कर लिया जाए। मौके पर नरिदर पहलवान, अमृतपाल सिंह, अर्जुन, सरबजीत साबी, सुखराज सिंह लवली, दलजीत सिंह, मंगल सैन, रोहित, अरविदर पाल सिंह मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.