Move to Jagran APP

स्टूडेंट्स ने उठाया राफेल डील और नशा के मुद्दे

एपीजे स्कूल के सभागर में आयोजित एपीजे सत्या मॉडल यूनाइटेड नेशन्स कांफ्रेस के दूसरे दिन 'सोच की सोच से लड़ाई' विषय रहा। दूसरे दिन की कांफ्रेस का उद्घाटन पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़, कांग्रेस के यूथ प्रधान अमनप्रीत ¨सह लाली, जिला कांग्रेस यूथ प्रधान अशिवन भल्ला ने किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Sep 2018 09:35 PM (IST)Updated: Sat, 01 Sep 2018 09:35 PM (IST)
स्टूडेंट्स ने उठाया राफेल डील और नशा के मुद्दे
स्टूडेंट्स ने उठाया राफेल डील और नशा के मुद्दे

जागरण संवाददाता, जालंधर

prime article banner

एपीजे स्कूल के सभागर में आयोजित एपीजे सत्या मॉडल यूनाइटेड नेशन्स कांफ्रेस के दूसरे दिन का विषय 'सोच की सोच से लड़ाई' रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा, राफेल डील, महिला सशक्तीकरण, नशे की समस्या चर्चा की।

इससे पहले कांफ्रेंस का उद्घाटन करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि राजनीति में आने के लिए स्वयं में आत्मविश्वास व काम करने का जज्बा होना चाहिए। राजनीति सिर्फ नेम-फेम के लिए नहीं बल्कि काम करके दिखाना पड़ता है। राजनीति में शामिल होना कोई आसान काम नहीं बल्कि लोगों की सेवा करनी पड़ती है। तब जाकर लोग आपको अपना उम्मीदवार चुनते है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सोच है कि राजनीति में युवा पीढ़ी अधिक से अधिक आए। लोगों को अपनी विचारधारा को बदलना होगा। अपनी सोच को आगे लाना होगा। गलत को गलत ठहराया जाए। उन्होंने युवा पीढ़ी को आवाज बुलंद रखने के लिए कहा। जाखड़ के साथ कांग्रेस के यूथ प्रधान अमनप्रीत ¨सह लाली, जिला कांग्रेस यूथ प्रधान अश्विन भल्ला भी थे।

इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी की छात्रा अंकिता सभ्रवाल, देहरादून यूनिवर्सिटी से सुखमनदीप ¨सह, एमिटी यूनिवर्सिटी से भावना व साहिबनूर ने राफेल डील पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तमाम नियमों को दरकिनार कर 36 राफेल विमानों व हथियारों का सौदा किया। कांग्रेस सरकार के समय एक विमान की कीमत 526 करोड़ थी जबकि मोदी सरकार ने डील 1600 करोड़ में एक विमान की डील की। खरीददारी सार्वजनिक नहीं हुई। 15 दिन पहले बनी एक प्राइवेट कंपनी को राफेल विमान बनाने वाली कंपनी का सहयोगी बनाया गया। इस सौदे में कितनी सच्चाई है यह आने वाला समय बता सकता है।

----

पैनल डिसकशन में विद्यार्थियों ने पूछे प्रश्न

एपीजे विद्यार्थियों ने पैनल डिसकशन में सुनील जाखड़ ने प्रश्न पूछा कि पंजाब में नशे से युवा पीढ़ी खत्म क्यों हो रही है। यूरोप व पश्चिमी देशों की तुलना में भारत में महिलाओं की स्थिति खराब क्यों है। जाखड़ ने कहा कि कठोर कानून से महिलाएं सुरक्षित रह सकती हैं। दुष्कर्मियों को मृत्युदंड मिलना चाहिए। कानून का भय ही समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी अपने अधिकारियों के प्रति सचेत रहे। विद्यार्थियों ने कहा कि किसान आत्महत्या कर रहे है। कर्ज में डूबे पड़े है। पंजाब पिछले वर्ष में पिछड़ गया है। जाखड़ ने जवाब दिया कि सरकार किसानों का कुछ हद तक ऋण माफ कर रही है। पिछले कुछ वर्षो में पंजाब पिछड़ा है, यह सही बात है। अब पंजाब में नई इंडस्ट्री लगाने वाले उद्यमी को पांच रुपये प्रति यूनिट बिजली दी जा रही है। 1200 करोड़ में मल्टीनेशनल कंपनी गुरदासपुर में प्लांट लगाने जा रही है। इससे युवा पीढ़ी को रोजगार प्राप्त होगा।

----

विद्यार्थियों की सोच में आएगा बदलाव

¨प्रसिपल गिरिश कुमार ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाली कांफ्रेस से विद्यार्थियों की सोच में बदलाव आएगा। हर विद्यार्थी को अपनी सोच बदलने के साथ-साथ अधिकारों की प्रति सचेत रहना होगा। गलत को गलत व सही को सही ठहराना होगा। युवा पीढ़ी ही देश की तस्वीर को बदल सकती है।

----

विद्यार्थी रहे मोबाइल मे व्यस्त

पैनल डिसकशन के दौरान विद्यार्थी डिस्कशन में कम मोबाइल का प्रयोग करने में व्यस्त दिखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.