Move to Jagran APP

Swine Flu रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, मरीज के घर भेजीं टीमें Jalandhar News

अस्पताल प्रशासन ने शनिवार को मरीज के स्वैब का सैंपल लेकर जांच के लिए पीजीआइ चंडीगढ़ में भेजा था। जांच के बाद उसे स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है।

By Edited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 07:33 PM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 09:02 AM (IST)
Swine Flu रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, मरीज के घर भेजीं टीमें Jalandhar News
Swine Flu रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, मरीज के घर भेजीं टीमें Jalandhar News

जालंधर, जेएनएन। स्वाइन फ्लू का मरीज पॉजिटिव आने से सेहत विभाग में हड़कंप मच गया है। सेहत विभाग ने मरीज के घर टीमें भेजकर सर्वे का काम शुरू कर दिया है। इससे पहले शहर में मास्टर तारा सिंह निवासी बुजुर्ग को भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। पिछले सप्ताह नकोदर में रहने वाले 55 साल के व्यक्ति को बुखार और सांस लेने की समस्या होने के बाद उसे निजी अस्पताल में दिखाया गया था। तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे डीएमसी अस्पताल लुधियाना ले गए थे।

loksabha election banner

अस्पताल प्रशासन ने शनिवार को मरीज के स्वैब का सैंपल लेकर जांच के लिए पीजीआइ चंडीगढ़ में भेजा था। जांच के बाद उसे स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। सेहत विभाग ने मरीज की सूचना सिविल सर्जन आॅफिस जालंधर को भेजी। सिविल सर्जन डॉ. गुरिंदर कौर ने बताया कि नकोदर निवासी 55 साल के व्यक्ति को स्वाइन फ्लू होने का मामले सामने आया है। मरीज के संपर्क में रहने वाले पांच लोगों की सूची सामने आई है। पांचों लोगों को एहतियातन स्वाइन फ्लू के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा पहुंचा दी गई है। मरीज की हालत सामान्य है।

साल           मरीज    मौतें

2014         04         03

2015         35         11

2016         05         02

2017         19          07

2018         01         00

2019         15         00

2020        02         00

(17 फरवरी तक )

ऐसा करें

  • खांसी व छींकते समय मुंह व नाक को साफ कपड़े से ढक लें।
  • अपने नाक, मुंह व आंखों को छूने के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं।
  • भीड़ वाले इलाके में न जाएं।
  • खांसी, नाक का चलना, छींके तथा बुखार से पीड़ित मरीजों से एक मीटर की दूरी रखें।
  • पूरी नींद सोए, शारीरिक तौर पर चुस्त रहो व तनाव से प्रभावशाली ढंग से सामना करे।
  • पानी का अत्याधिक प्रयोग करें व पौष्टिक आहार लें।
  • गर्भवती महिलाएं, 65 साल से अधिक आयु के लोग खास परहेज करें।  
  • गर्म पानी में नमक डाल कर पिएं।

क्या न करें

  • हाथ न मिलाएं, गले न मिलें, चुम्बन व किसी तरह का दूसरों से सपंर्क न करें।
  • जगह-जगह न थूकें।
  • बिना जांच के दवा न लें।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.