पति की जमानत के लिए चार बच्चों के साथ टंकी पर चढ़ी दो महिलाएं, पुलिस पर लगाए यह आरोप
अमृतसर में क जीआरपी थाने के साथ लगती जगह पर स्थित सौ फुट ऊंची पानी की टंकी पर दो महिलाएं अपने चार बच्चों के साथ लेकर चढ़ गईं। उनकी मांग थी कि स्मैक के साथ जेल में पकड़े गए उसके पति की पुलिस जमानत करवाए।
अमृतसर, जेएनएन। रेलवे स्टेशन के नजदीक जीआरपी थाने के साथ लगती जगह पर स्थित सौ फुट ऊंची पानी की टंकी पर दो महिलाएं अपने चार बच्चों के साथ लेकर चढ़ गईं। उनकी मांग थी कि स्मैक के साथ जेल में पकड़े गए उसके पति की पुलिस जमानत करवाए। उसे जानबूझकर फंसाया गया है। जब से वह जेल में बंद हैं, घर में दो वक्त की रोटी नसीब नहीं हो रही है।
दोनों महिलाएं जेल में बंद आरोपित की पत्नियां हैं और दोनों के दो-दो बच्चे हैं। वीरवार को बाद दोपहर तीन बजे के करीब पानी की टंकी पर चढ़ी दोनों महिलाओं को जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के सहयोग से शाम साढ़े चार बजे के करीब उतारा गया। जिला प्रशासन की तरफ से तहसीलदार रतनजीत सिंह और थाना सिविल लाईन के प्रभारी शिव दर्शन पहुंचे थे। तहसीलदार ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन देते हुए उनके घर के लिए राशन मुहैया करवाया, जिसके बाद वह टंकी से उतरीं।
मुस्कान और सीमा का कहना था कि उनका पति राज कुमार टीटा जोकि जीआरपी थाने में ट्रेनों से कटकर मरने वाले लोगों को रेहड़ी पर ढोने आदि का काम करता है। सीआइए स्टाफ की पुलिस ने पिछले साल 11 नवंबर को उसके पति राज निवासी ग्वालमंडी रामतीर्थ रोड और विनोद कुमार निवासी ढपई रोड को गिरफ्तार कर एक किलो स्मैक बरामद किया था। पुलिस ने पहले विनोद को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसने उसके पति राज कुमार टीटा का नाम लिया था। टीटा ने कहा था कि उसने यह स्मैक जीआरपी के मुंशी कुलजीत सिंह से ली थी। पुलिस ने मुंशी और एसएचओ जीआरपी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। मामला दर्ज होने के बाद भी मुंशी कुलजीत सिंह को गिरफ्तार नहीं किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके पति टीटा को जानबूझकर फंसाया गया है। दोनों पत्नियों की मांग थी कि उसके पति की जमानत करवाई जाए।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें