Move to Jagran APP

अमृतसर में जेल से पैरोल पर बाहर आया उम्रकैद का कैदी भागा, पुलिस ने दर्ज किया केस

जिला मैजिस्ट्रेट ने कैदी मलकीयत सिंह को 28 जनवरी 2020 को आठ सप्ताह की पैरोल पर छोड़ा था। कानून के मुताबिक मलकीयत सिंह को 25 मार्च 2020 को जेल लौटना था लेकिन वह फरार हो गया। आरोपित शहजादा गांव का रहने वाला है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 18 Apr 2021 04:22 PM (IST)Updated: Sun, 18 Apr 2021 04:22 PM (IST)
अमृतसर में जेल से पैरोल पर बाहर आया उम्रकैद का कैदी भागा, पुलिस ने दर्ज किया केस
7 मई, 2015 को मलकीयत सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

अमृतसर, जेएनएन। फताहपुर जेल से छुट्टी लेकर घर गया उम्रकैद का दोषी मलकीयत सिंह फरार हो गया है। आरोपित के खिलाफ रामदास थाने की पुलिस ने साल 2013 में हत्या का मामला दर्ज किया था। कोर्ट ने 2015 में मलकीयत को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उधर, एसएसपी ध्रुव दहिया ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

prime article banner

फताहपुर जेल के सुपरिंटेंडेंट अर्शदीप  सिंह के बयान पर रामदास थाने की पुलिस ने शहजादा गांव निवासी मलकीयत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत के मुताबिक, 28 मार्च 2013  को रामदास थाने की पुलिस ने मलीकयत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। तब अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश सुरिंदर सिंह साहनी की कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए 7 मई, 2015 को मलकीयत सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। जेल में रहते हुए आरोपित ने सरकार से अपनी छुटटी के लिए आवेदन किया था। जिला मैजिस्ट्रेट ने कैदी मलकीयत सिंह की अर्जी पर गौर करते हुए उसे 28 जनवरी 2020 को आठ सप्ताह की पैरोल पर रिहा कर दिया था। कानून के मुताबिक मलकीयत सिंह को 25 मार्च, 2020 को जेल लौटना था लेकिन आरोपित फरार हो गया।

बावजूद जेल प्रशासन की हाई पावर कमेटी ने बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए कई कैदियों की छुट्टी बढ़ा दी और कई कैदियों को पैरोल पर भेजा। इसी के चलते आरोपित की पैरोल 17 फरवरी 2021 तक बढ़ा दी गई। उक्त समय के बाद भी मलकीयत सिंह जेल नहीं पहुंचा। इसके बाद जेल ने पुलिस को शिकायत की और जांच के बाद उसके खिलाफ एक अन्य मामला दर्ज कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.