Move to Jagran APP

अमृतसर में तेजधार हथियारों से व्यक्ति की हत्या, तीन दिन बाद छप्पड़ से मिला शव

अमृतसर के अजनाला में गांव गांव लोहगढ़ निवासी जोगा सिंह (42) की अज्ञात लोगों न तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के तीसरे दिन शुक्रवार की रात उसका शव गांव कलेर घुमान के छप्पड़ में मिला।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Sun, 23 May 2021 12:22 PM (IST)Updated: Sun, 23 May 2021 12:22 PM (IST)
अमृतसर में तेजधार हथियारों से व्यक्ति की हत्या, तीन दिन बाद छप्पड़ से मिला शव
अजनाला में एक व्यक्ति की तेजधार हथियारों से हत्या कर शव को छप्पड़ में फेंक दिया गया।

अजनाला (अमृतसर), जेएनएन। मजदूरी करने वाले गांव लोहगढ़ निवासी जोगा सिंह (42) की अज्ञात लोगों न तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के तीसरे दिन शुक्रवार की रात उसका शव गांव कलेर घुमान के छप्पड़ में मिला। जोगा सिंह के भाई बलदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जोगा सिंह मजदूरी का काम करता था और  शराब पीने का आदी था।

prime article banner

इस कारण उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों सहित कुछ दिन पहले मायके चली गई थी। जोगा सिंह भी तीन -चार दिन अपने ससुराल घर में रहा था। लेकिन फिर वापस आ गया और मजदूरी करने लगा। इस दौरान वह कई बार दो-तीन दिन तक घर नहीं आता था। मजदूरी के लिए वह पहले भी दो-तीन दिन तक बाहर रह लेता था।  बलदेव सिंह के अनुसार बुधवार से उसका भाई जोगा सिंह घर नहीं आया था तो उन्होंने सोचा कि जहां मेहनत मजदूरी करता है वहीं रह गया होगा।

इस दौरान शुक्रवार देर शाम सात बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके भाई जोगा सिंह का शव गांव कलेर घुमान के छप्पड़ में पड़ा है। जब उन्होंने घटनास्थल पर जाकर देखा तो जोगा सिंह के चेहरे व सिर पर गहरी चोटों के निशान थे। थाना खलचियां प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह औलख ने बताया कि दो दिन तक शव पानी में पड़ा रहने के कारण चोटों का सही पता नहीं चल पा रहा है। फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर शव का सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा कर स्वजनों को सौंप दिया है। जल्द ही हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.