Alliance Club Jalandhar: क्लब के सदस्यों ने लिया समाजसेवा के कार्य जारी रखने का फैसला
अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने कोर कमेटी की मीटिंग में समाज सेवा के प्रोजेक्ट करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान अगले कुछ दिनों में किए जाने वाले प्रोजेक्टों पर चर्चा की गई। बैठक में सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए।
जालंधर, जेएनएन। अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने महानगर में समाज सेवा के कार्य जारी रखने का फैसला लिया है। चार्टर प्रधान ऐली एनके महेंद्रू की अध्यक्षता में कोर कमेटी की मीटिंग में इस पर चर्चा की गई। इस दौरान ऐली महेंद्रू ने कहा कि हमें अपने प्रयास बढ़ाने हैं और ज्यादा से ज्यादा समाज सेवा के कार्य करते रहना है। क्लब के संस्थापक जीडी कुंद्रा ने कहा कि हम लगातार हर सप्ताह एक सेवा प्रोजेक्ट कर रहे हैं। आगे भी हम समाजसेवा के प्रोजेक्ट करने के लिए कृतसंकल्प हैं। उन्होंने आगामी दिनों में किए जाने वाले सेवा कार्यों का लेखा-जोखा भी सबके सामने रखा।
ये सेवा कार्य करेगा क्लब
1 - दुर्घटना के शिकार जरूरतमंद व्यक्ति के घुटनों में प्लेटें लगवाई जाएंगी।
2 - जरूरतमंद लड़की की शादी में जरूरी सामान भेंट किया जाएगा।
3 - पीके मेमोरियल हाई स्कूल की लाइब्रेरी में 150 किताबें भेंट की जाएंगी।
उपरोक्त सभी प्रोजेक्ट करने का फैसला सर्वसम्मति से लिए गए हैं। इस मौके पर ऐली कुलविंदर फुल्ल, कोषाध्यक्ष मनोहर लाल गुप्ता, हर्ष बर्धन शर्मा, केवल शर्मा,जगन नाथ सैनी, अरुण वशिष्ठ, संजीव गंभीर, जीके लूंबा, सेवा सिंह व दया कृष्ण छाबड़ा उपस्थित थे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें