डैमेज कंट्रोल : गोल्डी को बनाया शिअद का मुख्य प्रवक्ता
जागरण संवाददाता जालंधर युवा नेता सुखविदर सिंह राजपाल को यूथ अकाली दल जालंधर शहरी का अ
जागरण संवाददाता, जालंधर : युवा नेता सुखविदर सिंह राजपाल को यूथ अकाली दल जालंधर शहरी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद पार्टी में बढ़ रहे असंतोष को शांत करने के लिए प्रधानगी के दावेदार गुरदेव सिंह गोल्डी भाटिया को भी एडजस्ट किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमबंस सिंह बंटी रोमाणा ने गोल्डी भाटिया को यूथ अकाली दल का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। गोल्डी समेत कई नेताओं ने राजपाल को यूथ अकाली दल का प्रधान नियुक्त करने पर अकाली दल के जिला प्रधान कुलवंत सिंह मन्नण से नाराजगी जताई थी। रविवार को भाटिया समेत कई नेता कुलवंत सिंह मन्नण से मिले थे। हालांकि तब मन्नण ने भी कहा था कि राजपाल की नियुक्ति उनकी सलाह के बिना की गई है। इस मीटिग में सभी ने भी पार्टी के इस फैसले पर नाराजगी व्यक्त की थी। हालांकि सार्वजनिक तौर पर कोई भी कुछ नहीं बोल रहा है। यूथ अकाली दल के प्रधान पद के लिए राजपाल और भाटिया दोनों ही बड़े दावेदार थे लेकिन पार्टी ने राजपाल को चुना। राजपाल पार्टी के खिलाफ बागी तेवर अपनाने वाले सरबजीत सिंह मक्कड़ के करीबी हैं लेकिन कैंट हलके से अकाली दल के उम्मीदवार जगबीर बराड़ की मंजूरी के बाद राजपाल को प्रधान पद की जिम्मेवारी दे दी गई थी। राजपाल ने 13 परिवार अकाली दल में शामिल करवाए
जालंधर : यूथ अकाली दल जालंधर के नए प्रधान सुखमिदर सिंह राजपाल ने जिम्मेवारी मिलने के बाद 13 परिवारों को अकाली दल में शामिल करवाया है। राजपाल ने बताया कि इनमें से 4 परिवार जालंधर सेंट्रल, 5 सेंट्रल हलके और 4 नार्थ हलके के है। इस संबंध में किला मोहल्ला में हुई मीटिग में यह परिवार अकाली दल से जुड़े। राजपाल ने कहा कि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की नीतियों से प्रभावित होकर लोग अकाली दल से जुड़ रहे हैं। इस मौके पर रमिदर सिंह शिबू, वरुण नरुला, जसकरण सिंह, रिकू सहगल, रविदर सिंह, निरवैर सिंह साजन, इंदरजीत सिंह अलग, हरमन असीजा, दमनप्रीत सिंह केपी, मनप्रीत सिंह, दीप सिंह राठौर मौजूद रहे।