Move to Jagran APP

जालंधर में कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आई 'आगाज', रैन बसेरों में वितरित किए गर्म वस्त्र

जालंधर में रैन बसेरों में मूलभूत सुविधाओं के अभाव में रहने वाले लोगों को ठंड में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वयं सेवी संस्था आगाज शहर के रैन बसेरों में गर्म वस्त्र उपलब्ध करवा रही है।

By Rohit KumarEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 12:52 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 12:52 PM (IST)
जालंधर में कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आई 'आगाज',  रैन बसेरों में वितरित किए गर्म वस्त्र
संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना व धार्मिक कार्यों को अंजाम देना है।

जालंधर, जेएनएन। सर्दी में लगातार इजाफा होता जा रहा है। इस कारण सड़कों पर रात गुजारने वालों की मुश्किलें भी बढ़ने लगी है। खासकर रैन बसेरों में मूलभूत सुविधाओं के अभाव में रहने वाले लोग ठंड से लड़ रहे हैं। ऐसे में स्वयं सेवी संस्था 'आगाज' ने पहल की है। इसके तहत संस्था द्वारा शहर के रैन बसेरों में गर्म वस्त्र उपलब्ध करवाए जा रहे है।

loksabha election banner

इस संबंध में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष परमप्रीत सिंह विट्टी, अमरजीत सिंह मंगा वा रणजीत सिंह गोल्डी के साथ मेयर जगदीश राजा तथा पार्षद जगदीश दकोहा भी शामिल हुए। इस दौरान जगदीश राजा ने आगाज संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि संस्था वास्तव में मानवता की सेवा को अंजाम दे रही है। परमप्रीत सिंह विट्टी ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना व धार्मिक कार्यों को अंजाम देना है।

इसके लिए संस्था का हर सदस्य समर्पित भाव से सेवाएं दे रहा है। इस मौके पर उन्होंने रेन बसेरा के सामने पड़ी जगह पर ग्रीन बेल्ट विकसित करने का एलान किया। इसके लिए नगर निगम भी संस्था को पूरा सहयोग देगा। इस अवसर पर उनके साथ इंदरजीत सिंह, जसदीप सिंह, डा. विशाल, प्रभदीप सिंह, सुखजीत सिंह, विक्रमजीत सिंह, धनंजय, बंटी, अकाश शर्मा, प्रदीप सिंह, विक्की, अपारजयोत सिंह तथा जसपाल सिंह मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.