जालंधर में Adani Group 25 रुपये/प्रति किलो सस्ती बेच सकता है सीएनजी, वाहन चालकों को मिलेगी राहत
अब तक जय मधोक कंपनी जालंधर में लगभग 90 रुपये प्रति किलो की दर पर सीएनजी उपलब्ध करवा रही थी। इतनी महंगी गैस खरीदने के बावजूद भी उपभोक्ताओं के इसकी नियमित सप्लाई नहीं थी। उन्हें देहात के क्षेत्रों में जाकर सीएनजी भरवानी पड़ रही थी।
जालंधर [मनुपाल शर्मा]। लंबे अरसे से महंगी दर पर कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) खरीदने को मजबूर उपभोक्ताओं को अदानी ग्रुप 25 रुपए प्रति किलो तक की राहत दे सकता है। अदानी ग्रुप के पास सीएनजी नियंत्रित मूल्य पर बेचने के लिए एडमिनिस्ट्रेटिव प्राइस मैनेजमेंट (एपीएम) के तहत लाइसेंस मौजूद है, जो सीएनजी सस्ते मूल्य पर उपलब्ध होने की संभावनाओं को प्रबल करता है।
जून तक जय मधोक कंपनी जालंधर में लगभग 90 रुपये प्रति किलो की दर पर सीएनजी उपलब्ध करवा रही थी। इतनी महंगी गैस खरीदने के बावजूद भी उपभोक्ताओं के इसकी नियमित सप्लाई उपलब्ध नहीं थी। दूसरी ओर, जालंधर के आसपास के क्षेत्र में ही सीएनजी 25 से 40 रुपये तक प्रति किलो सस्ती बिक्री के लिए उपलब्ध थी। कंपनी की तरफ से मात्र एक ही पंप पर सीएनजी उपलब्ध करवाई जाती थी और उसकी सप्लाई भी आए दिन अवरुद्ध हो जाती थी। मजबूरी में उपभोक्ताओं- अधिकतर दो हजार के लगभग सीएनजी चालित थ्री व्हीलर मालिक- को 20 किलोमीटर तक की दूरी तय कर शहर से बाहर जाकर सीएनजी भरवानी पड़ रही थी।
एक पखवाड़े के भीतर काम शुरू कर सकता है अदानी ग्रुप
शहर में सीएनजी पंप स्थापित करने के लिए प्रशासन से तमाम तरह की अनुमति ले कर देने वाली तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक अदानी ग्रुप आगामी एक पखवाड़े के भीतर ही जालंधर में सीएनजी सप्लाई का काम शुरू कर सकता है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस समय आधा दर्जन के लगभग सीएनजी पंप बिक्री के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इन पंपों से जय मधोक कंपनी बिक्री शुरू ही नहीं कर पाई थी। अदानी ग्रुप की तरफ से एक साथ इन पंपों से सीएनजी की बिक्री शुरू की जा सकता है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें