नहीं थम रही आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट की लेटलतीफी, फिर सवा घंटा लेट
नई दिल्ली से आदमपुर के लिए फ्लाइट का समय सुबह 1130 बजे निर्धारित है लेकिन फ्लाइट दिल्ली से आदमपुर के लिए 117 पर उड़ान भर सकी।
जालंधर, जेएनएन। स्पाइसजेट की एकमात्र आदमपुर-दिल्ली विमान सेवा के लेटलतीफी के कारण यात्रियों को होने वाली परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को एक बार फिर से आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट अपने निर्धारित समय से लगभग सवा घंटे की देरी से रवाना हुई। फ्लाइट का आदमपुर से दिल्ली रवाना होने का समय बाद दोपहर 1:05 निर्धारित है, लेकिन फ्लाइट 2:20 पर टेक ऑफ कर सकी। इससे पहले दिल्ली से आदमपुर फ्लाइट का संचालन भी लगभग पौने 2 घंटे की देरी से हुआ। नई दिल्ली से आदमपुर के लिए फ्लाइट का समय सुबह 11:30 बजे निर्धारित है, लेकिन फ्लाइट दिल्ली से आदमपुर के लिए 1:17 पर उड़ान भर सकी।
करीब एक महीने से लगातार लेटलतीफी का शिकार है फ्लाइट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के स्पाइसजेट की एक मात्र फ्लाइट पूरे दोआबा के यात्रियों के लिए बेहत महत्वपूर्ण है। हालांकि पिछले करीब एक महीने से फ्लाइट शायद ही कभी निर्धारित समय पर आती या जाती है। फ्लाइट एक से लेकर चार घंटे तक विलंब से उड़ान भर रही है। चार दिन पहले आदमपुर में तेज बारिश के कारण विमान आदमपुर एयरपोर्ट पर लैंड तक नहीं कर पाया था और यात्रियों को लेकर वापस दिल्ली रवाना हो गया था। वीरवार को भी फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट रही थी।
दिल्ली से भोपाल जाता है यही विमान
सूत्रों के अनुसार स्पाइस जेट का यह विमान आदमपुर आने से पहले दिल्ली से भोपाल और वापसी की उड़ान भरता है। आजकल पड़ रही घनी धुंध के कारण भोपाल आने-जाने में विलंब के कारण आदमपुर की फ्लाइट भी लेट हो जाती है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें