जालंधर में धुंध के कारण आदमपुर-मुंबई फ्लाइट आज कैंसिल, अब वीरवार को होगी संचालित
जालंधर में धुंध के कारण मुंबई-आदमपुर-मुंबई सेक्टर की फ्लाइट मंगलवार को कैंसिल कर दी गई है। शेड्यूल के मुताबिक मुंबई आदमपुर मुंबई सेक्टर की फ्लाइट सप्ताह में चार दिन (मंगलवार वीरवार तथा शनिवार एवं रविवार) को संचालित की जाती है।
जालंधर, जेएनएन। बीते रविवार को लगभग तीन घंटे की देरी से संचालित हुई मुंबई-आदमपुर-मुंबई सेक्टर की फ्लाइट मंगलवार को कैंसिल कर दी गई है। शेड्यूल के मुताबिक अब फ्लाइट के वीरवार को संचालित होने की संभावना है। शेड्यूल के मुताबिक मुंबई आदमपुर मुंबई सेक्टर की फ्लाइट सप्ताह में चार दिन (मंगलवार, वीरवार तथा शनिवार एवं रविवार) को संचालित की जाती है। मंगलवार को वाइट के कैंसिल होने की वजह संभवत धुंध ही बनी है। रविवार को भी जालंधर में गहरी धुंध पड़ी थी और फ्लाइट का संचालन लगभग 3 घंटे की देरी से संभव हो पाया था। मंगलवार को भी धुंध अपना प्रकोप दिखा रही है।
यह भी पढ़ें - जालंधर में कोरोना योद्धाओं को आज सम्मानित करेगा दैनिक जागरण, माया होटल में होगा आयुष्मान इंडिया 2020 समारोह
दैनिक जागरण की तरफ से सर्दियों का मौसम शुरू होते ही यह संभावना जताई गई थी कि अगर मुंबई फ्लाइट का संचालन सुबह के समय किया गया तो जालंधर में पड़ने वाली धुंध फ्लाइट के संचालन को प्रभावित कर सकती है। मौजूदा समय में फ्लाइट मुंबई से सुबह 6:40 पर उड़ान भरती है और फ्लाइट का 10 बजे आदमपुर में लैंड करने का समय निर्धारित है। आदमपुर से मुंबई के लिए फ्लाइट के उड़ान भरने का समय 10:20 निर्धारित किया गया है। सुबह 10 बजे तक दिसंबर और जनवरी महीने में भारी धुंध पड़ती रहती है।
यह भी पढ़ें - नवजोत सिद्धू पंजाब में नए विवाद में फंसे, धार्मिक निशान वाला शाल ओढ़कर किसानों के बीच पहुंचे
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें