Adampur-Delhi Flight की टाइमिंग बदली, अब दोपहर 1:05 PM पर होगी रवाना Jalandhar News
अब स्पाइसजेट एयरलाइन की फ्लाइट आदमपुर से दिल्ली के लिए बाद दोपहर एक बजकर पांच मिनट पर उड़ान भरेगी। नया समय 21 दिसंबर से लागू हो जाएगा!
जालंधर, जेएनएन। लगभग डेढ़ सप्ताह से लगातार देरी से चल रही आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट के समय में शनिवार से तब्दीली कर दी गई है। अब स्पाइसजेट एयरलाइन की फ्लाइट आदमपुर से दिल्ली के लिए बाद दोपहर एक बजकर पांच मिनट पर उड़ान भरेगी। हालांकि विंटर शेड्यूल के मुताबिक आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट का समय सुबह 11:40 निर्धारित किया गया था। नया समय 21 दिसंबर से लागू हो जाएगा और पहले चरण में इसे 31 दिसंबर तक चालू रखा जाएगा।
नई समय सारणी के मुताबिक फ्लाइट सुबह 11:30 बजे दिल्ली से आदमपुर के लिए रवाना होगी और 12:45 पर आदमपुर में लैंड करेगी। फ्लाइट के 20 मिनट के ठहराव के बाद एक बजकर पांच मिनट पर विमान दोबारा दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। मौजूदा समय में फ्लाइट सुबह 10:05 पर दिल्ली से उड़ान भरती है और 11:20 पर आदमपुर में लैंड करती है।
वीरवार को भी लेट रवाना हुई थी फ्लाइट
वीरवार को आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट अपने निर्धारित समय सुबह 11 बजकर 40 मिनट की बजाय बाद दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। फ्लाइट ने वीरवार को दिल्ली से फ्लाइट अपने निर्धारित समय से दो घंटे 54 मिनट की देरी से आदमपुर के लिए उड़ान भरी। फ्लाइट का दिल्ली से उड़ान भरने का समय सुबह दस बजकर पांच मिनट निर्धारित है, लेकिन फ्लाइट 12 बजकर 59 मिनट पर टेक ऑफ कर पाई।
फ्लाइट कैंसिल करवा रहे यात्री
पिछले एक हफ्ते से लगातार फ्लाइट के लेट होने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा था। फ्लाइट के लगातार अपने निर्धारित समय से लेट होने के चलते कनेक्टिंग फ्लाइट वाले यात्रियों ने टिकटें भी कैंसिल करवानी शुरू कर दी थी। आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट लेट होने से यात्रियों की दिल्ली से आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट मिस हो रही है, जिस कारण उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। यात्रियों को फ्लाइट के इंतजार में आदमपुर एयरपोर्ट पर कई घंटों तक लंबा इंतजार करना पड़ रहा था।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें