दोआबा क्षेत्र में धुंध का कहर, आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट फिर हुई एक घंटा लेट Jalandhar News
दिल्ली में तो मौसम खुला रहा लेकिन आदमपुर में भारी धुंध की वजह से फ्लाइट का संचालन अपने निर्धारित समय से लगभग एक घंटे की देरी से संभव हो सका।
जालंधर, जेएनएन। बीते दो दिनों से पंजाब के दोआबा क्षेत्र में पड़ रही भारी धुंध का असर शनिवार को आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट के आवागमन पर भी दिखाई दिया। दिल्ली में तो मौसम खुला रहा, लेकिन आदमपुर में भारी धुंध की वजह से फ्लाइट का संचालन अपने निर्धारित समय से लगभग एक घंटे की देरी से संभव हो सका। आदमपुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट का उड़ान भरने का समय 11:40 निर्धारित है, लेकिन फ्लाइट 12:35 के लगभग टेक ऑफ कर सकी।
इससे पहले दिल्ली से भी आदमपुर के लिए भी फ्लाइट का संचालन लगभग एक घंटा 20 मिनट की देरी से हुआ। नई दिल्ली से आदमपुर के लिए फ्लाइट का समय सुबह 10:05 बजे निर्धारित है, लेकिन फ्लाइट ने दिल्ली से आदमपुर के लिए लगभग 11:25 पर उड़ान भरी।
शुक्रवार को भी 50 मिनट देरी से भरी थी उड़ान
बता दें कि शुक्रवार को भी स्पाइस जेट की आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट 50 मिनट की देरी से उड़ान भर सकी। फ्लाइट का आदमपुर से दिल्ली के लिए रवाना होने का समय बाद दोपहर 11:40 बजे है, लेकिन फ्लाइट 12:30 बजे टेक ऑफ कर सकी।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें