Accident in Kapurthala : कपूरथला में दर्दनाक हादसा, क्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
कपूरथला की नई दाना मंडी के बाहर मंगलवार को दोपहर दो बजे क्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सीता पत्नी अशोक कुमार निवासी गांव बहुई के रूप में हुई है। हादसे के बाद क्रेन चालक फरार हो गया।
कपूरथला, जेएनएन। थाना सिटी के अंतर्गत आते नई दाना मंडी के बाहर मंगलवार को दोपहर दो बजे क्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सीता पत्नी अशोक कुमार निवासी गांव बहुई के रूप में हुई है। हादसे के बाद क्रेन चालक क्रेन को छोड़ कर फरार हो गया। थाना सिटी पुलिस ने क्रेन को कब्जे में लेकर क्रेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
एएसआइ परमजीत सिंह ने बताया कि सीता मंगलवार को दोपहर दो बजे शहर से सामान खरीदकर पैदल ही गांव बहुई जा रही थी। जब वह नई दाना मंडी के पास पहुंची तो पीछे से आ रही क्रेन का अचानक संतुलन बिगड़ने से वह क्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची थाना सिटी पुलिस ने शव को क्रेन के नीचे से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सिवल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। थाना सिटी के एसएचओ रघुबीर सिंह ने बताया कि क्रेन से मिली आरसी के आधार पर क्रेन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें