Move to Jagran APP

पंजाब चुनाव 2022: आप ने जालंधर नार्थ से दो दिन पहले शामिल दिनेश ढल्ल को मैदान में उतारा

जालंधर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से दो दिन पहले पार्टी में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस नेता दिनेश ढल्ल को प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी है। ढल्ल का नाम आप की उस नौंवी सूची में शामिल है जिसमें उनके साथ पांच और प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 09 Jan 2022 05:08 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jan 2022 05:17 PM (IST)
पंजाब चुनाव 2022: आप ने जालंधर नार्थ से दो दिन पहले शामिल दिनेश ढल्ल को मैदान में उतारा
दिनेश ढल्ल को आप ने जालंधर उत्तरी से प्रत्याशी बनाया है।

जासं, जालंधर। आम आदमी पार्टी ने जालंधर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से दो दिन पहले पार्टी में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस नेता दिनेश ढल्ल को प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी है। ढल्ल का नाम आप की उस नौंवी सूची में शामिल है, जिसमें उनके साथ पांच और प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। दिनेश ढल्ल कभी पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी के करीबी माने जाते थे। वह दो दिन पहले ही आप नेताओं के विरोध के बीच आप पंजाब सह-प्रभारी राघव चड्ढा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए थे। इसी के साथ अब आप जालंधर की सभी नौ विधानसभा सीटों से अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करने वाली पहली पार्टी बन गई है। 

loksabha election banner

दिनेश के नाम की घोषणा होने के बाद अब जालंधर की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में आप की तरफ से उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं। दिनेश पूर्व कांग्रेसी हैं औ पूर्व कांग्रेस कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी के कट्टर विरोधी माने जाते हैं। अवतार हैनरी के पुत्र बावा हैनरी हैं जो जालंधर नार्थ हलके के मौजूदा विधायक हैं। आप की तरफ से इससे पहले जालंधर वेस्ट हलके में शीतल अंगुराल को पार्टी में शामिल होने के 17 घंटे के भीतर ही उम्मीदवार घोषित किया था और कुछ समय पहले ही पार्टी में शामिल होने वाले रमन अरोड़ा को जालंधर सेंट्रल हलके से टिकट दे दी थी। इन तीनों उम्मीदवारों को लेकर आप के टकसाली नेताओं में खासा रोष पाया जा रहा है।

सूची में दिनेश ढल्ल के अलावा समराला (लुधियाना) से जगतार सिंह, साहनेवाल लुधियाना से हरदीप सिंह मुंडियां, मोगा से डा. अमनदीप कौर अरोड़ा और बठिंडा देहता से अमित रतन को टिकट दिया है। 

ये जालंधर की सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों से आप प्रत्याशी 

जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र- ओलंपियन सुरेंद्र सोढी

जालंधर सेंट्रल - रमन अरोड़ा

जालंधर वेस्ट - शीतल अंगुराल

आदमपुर - जीत राम

नकोदर - इंद्रजीत कौर

शाहकोट - रतन सिंह काकड़कलां

करतारपुर-  बलकार सिंह

फिल्लौर - प्रिंसिपल प्रेम कुमार

जालंधर उत्तरी - दिनेश ढल्ल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.