AAP Punjab ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- कांग्रेसियों की कुर्सी की लड़ाई ने प्रदेश को किया तबाह
जिला अध्यक्ष एवं हलका इंचार्ज सुरेंद्र सिंह सोढ़ी एवं जालंधर देहात अध्यक्ष प्रिंसिपल प्रेम कुमार ने कहा है कि पंजाब में साढ़े चार साल से माफिया राज जारी है। कांग्रेस चाहे कोई भी चेहरा बदल ले लेकिन अपनी झूठी भ्रष्टाचारी और मौकापरस्त वाली फितरत नहीं बदल सकती है।
जागरण संवाददाता, जालंधर। कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र के बाद कांग्रेस में नया चेहरा तलाशने के लिए घमासान मचा है। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने कांग्रेस पर प्रदेश को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। आप ने कहा कि कांग्रेसियों की आपसी लड़ाई ने पंजाब को तबाह कर डाला है। आप के महिला विंग की पंजाब अध्यक्ष राजविंदर कौर, प्रदेश सचिव लकी रंधावा, जिला अध्यक्ष एवं हलका इंचार्ज सुरेंद्र सिंह सोढ़ी एवं जालंधर देहात अध्यक्ष प्रिंसिपल प्रेम कुमार ने कहा है कि साढ़े कांग्रेस के राज में पंजाब में साढ़े चार साल से माफिया राज कायम है। कांग्रेस चाहे कोई भी चेहरा बदल ले, लेकिन अपनी झूठी, भ्रष्टाचारी और मौकापरस्त फितरत नहीं बदल सकती है।
जिला प्रधान तथा हलका इंचार्ज ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी और देहाती प्रधान प्रिंसिपल प्रेम कुमार ने कहा कि सत्ता के नशे में कैप्टन, मंत्रियों और विधायकों ने पंजाब की खुशहाली के बारे में नहीं सोचा। वे सिर्फ अपनी तिजोरी भरने पर लगे रहे। अगर पंजाब और पंजाब के लोग कांग्रेस सरकार के एजेंडे पर होते तो कांग्रेस को ये दिन देखने की नौबत न आती, क्योंकि लड़ाई माफिया पर कब्जा करने की जंग है। उन्होंने कहा कि अपनी नालायकियों के कारण कांग्रेस आज डूब रहा टाइटैनिक जहाज बन गया है। इसे कोई भी कैप्टन अब हमेशा के लिए डूबने से नहीं बचा सकता है।
राजविंदर कौर और रमणीक रंधावा ने कहा कि कांग्रेस में वर्तमान फेरबदल लोगों को गुमराह करने की आखिरी कोशिश है ताकि साढ़े चार सालों की नाकामियां तथा माफिया राज की लूट खसूट का ठीकरा सिर्फ कैप्टन अमरिंदर सिंह पर फोड़ कर बाकी पार्टी को पाक पवित्र बना लिया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता सियासी तौर पर बेहद जागरूक हो चुकी है। इस लिए जनता कांग्रेस के इस हाई ड्रामे का शिकार नहीं होगी।
यह भी पढ़ें - Punjab New CM Name:सुखजिंदर सिंह रंधावा हो सकते हैं पंजाब के नए सीएम, जाखड़ व सिद्धू भी रेस में